Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » नोएडा: श्रमिकों की स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुई डीएम, ESIC अस्पताल का किया निरीक्षण

नोएडा: श्रमिकों की स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुई डीएम, ESIC अस्पताल का किया निरीक्षण

Up news: गौतमबुद्धनगर में श्रमिकों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसे लेकर प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने नोएडा के सेक्टर-24 स्थित ESIC अस्पताल का निरीक्षण किया।

उपचार की गुणवत्ता पर फोकस

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की गहराई से समीक्षा की। उन्होंने खास तौर पर इलाज की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की मौजूदगी और इमरजेंसी सेवाओं की व्यवस्था पर जोर दिया।

Up news: विभागों का किया निरीक्षण, मरीजों से ली फीडबैक

इसके बाद डीएम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों जैसे ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा केंद्र, लैब और कैंटीन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत कर सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया।

Up news: समयबद्ध और बेहतर इलाज के निर्देश

डीएम मेधा रूपम ने साफ निर्देश दिए कि श्रमिकों को बिना किसी परेशानी के बेहतर और समयबद्ध इलाज मिलना चाहिए। उन्होंने डॉक्टरों की उपलब्धता, मेडिकल उपकरणों की कार्यशीलता और दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कैंटीन में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता और पैकेज्ड फूड की एक्सपायरी डेट पर भी नजर रखने के निर्देश दिए।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कहीं भी लापरवाही या उदासीनता पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों और स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

Up news: इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, ESIC निदेशक हरमन कौर, एसीएमओ चंदन सोनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़े: पहलगाम आतंकी हमला, निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद सेना का बड़ा ऑपरेशन शुरू