Trump Iran conflict news: डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के खिलाफ युद्ध का फैसला पूरी तरह उनका खुद का था और इसमें इजराइल की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा कि “इजराइल ने मुझे ईरान के साथ युद्ध में नहीं धकेला।”
परमाणु हथियार और 7 अक्टूबर हमले का दिया हवाला
ट्रम्प ने अपने फैसले के पीछे दो प्रमुख कारण बताए—ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना और 7 अक्टूबर 2023 इजराइल-हमास हमला। उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाया कि वह इजराइल के उकसावे को लेकर झूठी और भ्रामक खबरें फैला रहा है।
Trump Iran conflict news: पाकिस्तान में डील साइन होने का दावा
फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ एक संभावित समझौता पाकिस्तान में साइन हो सकता है। इसी कड़ी में मोहसिन नकवी ने ईरानी राजदूत रेजा अमीरी मोगद्दम से मुलाकात की, जिसमें अमेरिका-ईरान तनाव कम करने और संभावित वार्ता पर चर्चा हुई।
Trump Iran conflict news: अमेरिका-ईरान बातचीत पर अनिश्चितता
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की वार्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ईरान ने अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को सीजफायर का उल्लंघन बताया है और कहा है कि अमेरिका की आक्रामक भाषा से हालात और बिगड़ रहे हैं।
Al Jazeera की रिपोर्ट के अनुसार, यदि वार्ता होती है तो यह कई दिनों तक चल सकती है और एक अस्थायी समझौता (MoU) साइन करने की कोशिश की जाएगी, जिससे 60 दिनों का समय मिल सके और स्थायी शांति समझौते का रास्ता तैयार हो।
पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स
- भारतीय जहाजों पर फायरिंग: ईरान ने होर्मुज क्षेत्र में दो भारतीय जहाजों पर फायरिंग की। 14 जहाजों को रोका गया, जिनमें से 13 को वापस जाने की अनुमति दी गई। भारत ने इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
- होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद: ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा बंद कर दिया।
- वार्ता पर संशय: ईरान ने इस्लामाबाद में प्रस्तावित दूसरे दौर की शांति वार्ता में शामिल होने से इनकार कर दिया है।
- तेल की कीमतों में उछाल: तनाव के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 6.5% बढ़कर 96.27 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई।
- ट्रम्प की चेतावनी: ट्रम्प ने कहा कि ईरान के पास शांति समझौते का यह “आखिरी मौका” है और वह बराक ओबामा की तरह गलती नहीं दोहराएंगे।
यह भी पढे़ : अक्षय तृतीया पर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद








