Home » देश-विदेश » ईरान-अमेरिका वार्ता पर सस्पेंस, पाकिस्तान में डेलिगेशन पहुंचने को लेकर अनिश्चितता

ईरान-अमेरिका वार्ता पर सस्पेंस, पाकिस्तान में डेलिगेशन पहुंचने को लेकर अनिश्चितता

US Iran talks Pakistan:
Spread the love

US Iran talks Pakistan: अमेरिका और ईरान के बीच संभावित वार्ता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ईरानी मीडिया के मुताबिक मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची फिलहाल देश में ही मौजूद हैं, जिससे पाकिस्तान में होने वाली बातचीत पर सस्पेंस गहरा गया है।

अमेरिकी टीम पाकिस्तान रवाना, वेंस करेंगे नेतृत्व

दूसरी ओर, जेडी वेंस पाकिस्तान के लिए रवाना होने वाले हैं। उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी होंगे। यह वही टीम है, जिसने पहले दौर की वार्ता में हिस्सा लिया था। डोनाल्ड ट्रम्प ने 22 अप्रैल को समाप्त हो रहे सीजफायर को एक दिन के लिए बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब संभावित बातचीत मंगलवार की बजाय बुधवार को हो सकती है।

US Iran talks Pakistan: ‘जल्द हो सकती है बड़ी डील’: ट्रम्प

ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका जल्द ही ईरान के साथ एक बड़ी डील कर सकता है, जिससे लंबे समय से जारी संघर्ष समाप्त हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की सैन्य क्षमता काफी कमजोर हो चुकी है।

US Iran talks Pakistan: होर्मुज में तनाव, जहाजों की आवाजाही धीमी

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के चलते सोमवार को केवल 16 जहाजों की आवाजाही दर्ज की गई। सुरक्षा कारणों से कई जहाज समुद्र में फंसे हुए हैं।

ईरानी जहाज जब्त, तनाव और बढ़ा

अमेरिका ने होर्मुज से गुजर रहे एक ईरानी जहाज को जब्त कर लिया, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

रूस और फ्रांस की नजर, अमेरिका पर सवाल

सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस इस्लामाबाद वार्ता पर करीबी नजर रख रहा है। वहीं इमैनुएल मैक्रों ने होर्मुज की नाकाबंदी को अमेरिका की रणनीतिक गलती बताया। इजराइल और लेबनान के बीच 23 अप्रैल को वार्ता का दूसरा दौर प्रस्तावित है। इससे पहले दोनों देशों ने 10 दिनों के सीजफायर पर सहमति जताई थी।

फारस की खाड़ी में फंसे सैकड़ों जहाज

International Maritime Organization (IMO) फारस की खाड़ी में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए योजना बना रहा है। सुरक्षा खतरे के चलते यह ऑपरेशन जटिल माना जा रहा है।

यह भी पढे़ : मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर विवादित बयान अब बीजेपी कर रही माफीं की मांग 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments