Voting Live 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। शुरुआती घंटों में ही मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं।
सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76 प्रतिशत और तमिलनाडु में 17.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
Voting Live 2026: बंगाल में इन जिलों में ज्यादा वोटिंग
पश्चिम बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर में सबसे ज्यादा 20.51 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा बांकुड़ा में 20.20 और झाड़ग्राम में 19.54 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं मालदा में सबसे कम 16.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहले चरण में राज्य के 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है। शेष 142 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
तमिलनाडु में भी तेज रफ्तार से मतदान
तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। यहां 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता 4,000 से ज्यादा उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। जिलों की बात करें तो तिरुप्पुर में सबसे ज्यादा 20.38 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि रामनाथपुरम में सबसे कम 15.54 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।

Voting Live 2026: मुख्य मुकाबला किनके बीच
तमिलनाडु में इस बार मुख्य मुकाबला डीएमके और एआईएडीएमके के बीच माना जा रहा है। इसके अलावा नाम तमिलर काची और तमिलगा वेत्री कझगम भी मैदान में हैं।
दोनों राज्यों में शुरुआती मतदान प्रतिशत से साफ है कि मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जिससे आगे के चरणों में और अधिक मतदान की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़े… रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर भीषण हादसा: 11 की मौत, 9 जिंदा जले, मैहर से लौट रहा था परिवार








