Home » मध्य प्रदेश » भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को नोटिस, 3 दिन में देना होगा जवाब, बढ़ी हलचल!

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को नोटिस, 3 दिन में देना होगा जवाब, बढ़ी हलचल!

Spread the love

MP NEWS: भारतीय जनता पार्टी ने प्रीतम लोधी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। यह नोटिस प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से जारी किया गया है।

नोटिस में कहा गया है कि हाल के दिनों में विधायक का आचरण अत्यंत आपत्तिजनक रहा है, जो पार्टी अनुशासन के खिलाफ है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नोटिस की प्रतिलिपि संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।

आईपीएस एसोसिएशन ने भी जताई नाराजगी

इस मामले में आईपीएस एसोसिएशन ने भी विधायक के बयान की निंदा करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा, प्रदेश के कर्मचारी संगठनों ने भी चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

MP NEWS: एसडीओपी को धमकी देने का आरोप

विवाद की शुरुआत 16 अप्रैल को हुए एक सड़क हादसे के बाद हुई। आरोप है कि विधायक के बेटे की गाड़ी ने पांच लोगों को टक्कर मार दी थी। इस मामले में आयुष जाखड़ (एसडीओपी) द्वारा कार्रवाई किए जाने पर विधायक ने कथित तौर पर उन्हें धमकाया।

बताया जा रहा है कि विधायक ने एसडीओपी से अभद्र भाषा में बात करते हुए कहा कि “करैरा तेरे डैडी का नहीं है” और सरकारी आवास में गोबर भर देने तक की धमकी दी। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि उनका बेटा करैरा आएगा और चुनाव लड़ेगा, जिसे रोकने की चुनौती भी दी। इस बयान के बाद से विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है और अब पार्टी ने भी इस पर सख्त रुख अपनाते हुए जवाब तलब किया है।

ये भी पढ़े… बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा: कुमारगंज में BJP उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर हमला, वीडियो में जान बचाकर भागते दिखे नेता

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments