CSK vs MI Result: आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 103 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस जीत के साथ सीएसके आईपीएल इतिहास में एमआई के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम भी बन गई है।
मुंबई के खिलाफ सीएसके का रिकॉर्ड बना खास
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुल 40 मुकाबलों में अब तक 19 मैच जीत लिए हैं। इस प्रदर्शन के साथ कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में सीएसके ने पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। पंजाब किंग्स ने एमआई के खिलाफ 35 मैचों में 18 जीत हासिल की थीं।

मुंबई की पारी रही पूरी तरह फेल
सीएसके द्वारा दिए गए 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम पूरी तरह बिखर गई। पूरी टीम 19 ओवर में सिर्फ 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। दानिश मालेवार और नमन धीर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। क्विंटन डी कॉक भी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 7 रन बनाकर मुकेश चौधरी का शिकार बने।
CSK vs MI Result: सूर्यकुमार और तिलक ने संभाली पारी
मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। तिलक वर्मा 29 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 36 रन बनाए और अकील हुसैन की गेंद पर कैच आउट हो गए।इसके बाद हार्दिक पांड्या सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

सीएसके की गेंदबाजी रही शानदार
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अकील हुसैन ने 4 विकेट लिए, जबकि नूर अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किए।
इससे पहले सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए।संजू सैमसन इस मैच के सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का अपना दूसरा शतक लगाया और 54 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे।
ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 रन बनाए, जबकि सरफराज खान ने 14 रन का योगदान दिया। डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन और कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए।यह इस सीजन में सीएसके की तीसरी जीत रही, जबकि मुंबई इंडियंस को इस हार के साथ पांचवीं बार हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: पहले चरण की वोटिंग के बीच कई जिलों में हिंसा और विवाद, माहौल तनावपूर्ण








