Home » राष्ट्रीय » “मोदी-RSS रिश्ते पर होसबोले का बड़ा बयान, ‘मजबूत आधार’ वाली बात ने बढ़ाई सियासी हलचल

“मोदी-RSS रिश्ते पर होसबोले का बड़ा बयान, ‘मजबूत आधार’ वाली बात ने बढ़ाई सियासी हलचल

RSS NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघ से लंबे जुड़ाव को रेखांकित करते हुए कहा कि यह उनके नेतृत्व और सार्वजनिक जीवन का अहम हिस्सा रहा है।

‘जड़ें RSS में, गर्व की बात’

हडसन इंस्टीट्यूट में आयोजित ‘फायरसाइड चैट’ के दौरान होसबोले ने कहा कि मोदी की जड़ें RSS में हैं और उन्होंने खुद भी कई बार इसे स्वीकार किया है। इस पर संगठन को गर्व है।

RSS NEWS: RSS-BJP संबंधों पर स्पष्ट बयान

होसबोले ने भारतीय जनता पार्टी और RSS के संबंधों को “गहरा और ऐतिहासिक” बताते हुए कहा कि 1980 में भाजपा के गठन के समय ही इसके संस्थापकों ने RSS से संबंध बनाए रखने का निर्णय लिया था। उन्होंने इसे “अटूट रिश्ता” बताया।

सरकार में RSS पृष्ठभूमि के लोग

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में कई ऐसे लोग हैं, जिनका बैकग्राउंड RSS से जुड़ा रहा है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि RSS सीधे तौर पर सरकार के फैसलों में हस्तक्षेप नहीं करता।

RSS NEWS: ‘नीतियों का समर्थन, राजनीति में दखल नहीं’

होसबोले ने कहा कि RSS की भूमिका राजनीति में सीधे शामिल होने की नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति पर दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव डालने की है। संगठन उन नीतियों का समर्थन करता है जो देशहित में हों।

सेवा और संस्कार पर जोर

उन्होंने बताया कि RSS का मुख्य उद्देश्य निस्वार्थ स्वयंसेवकों का निर्माण करना है, जो समाज सेवा, अनुशासन और एकता के मूल्यों पर काम करें। RSS के विस्तार और प्रभाव पर बात करते हुए होसबोले ने कहा कि संगठन को अपनी सफलता के साथ विनम्रता बनाए रखनी चाहिए—“हम पूर्ण नहीं हैं… और नहीं बनेंगे।”

RSS NEWS: ‘न्यू इंडिया’ पर वैश्विक चर्चा

यह बातचीत ‘न्यू इंडिया कॉन्फ्रेंस’ के दौरान हुई, जिसमें भारत के उभार और वैश्विक भूमिका पर चर्चा की गई। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में हुई थी और आज यह दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठनों में गिना जाता है, जिसका भारत के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य पर व्यापक प्रभाव रहा है।

ये भी पढ़े… मोदी मैजिक’ बंगाल में? रवि किशन के बयान ने बढ़ाई चुनावी टेंशन, जानिए विस्तार से…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments