Haridwar Showroom Fire: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी कस्बे में गुरुवार रात करीब 2 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित शोभित इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर्स शोरूम और गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया और भारी नुकसान हुआ।

करोड़ों का सामान और नकदी जलकर राख
इस आग में दुकान का भारी नुकसान हुआ है। शोरूम में रखा टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, सोफा, बेड, गद्दे, इनवर्टर और बैटरियों सहित इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। इसके साथ ही दुकान में रखी 22 लाख 43 हजार रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। कुल मिलाकर लगभग 1 करोड़ 97 लाख रुपये का सामान और नकदी मिलाकर 2 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।
Haridwar Showroom Fire: ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई आग, ऊपर तक फैली
जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम से हुई। इसके बाद यह तेजी से ऊपर फर्स्ट फ्लोर पर बने गोदाम तक पहुंच गई। देखते ही देखते पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई और रखा हुआ सारा स्टॉक जलकर नष्ट हो गया।
दमकल की 5 गाड़ियां, 3 घंटे की मशक्कत
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पहली गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए हरदोई से 3 और बिलग्राम से 2 अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। कुल मिलाकर 5 गाड़ियों ने करीब 3 घंटे तक कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया।
दुकान मालिक पुनीत वाजपेयी ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग समय पर पर्याप्त संसाधनों के साथ नहीं पहुंचा, जिससे आग पर जल्दी नियंत्रण नहीं हो सका और नुकसान बढ़ गया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठाए।

प्रशासन का बयान और शुरुआती जांच
हरदोई के अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार के अनुसार, आग की सूचना रात 1:39 बजे मिली थी, जिसके बाद तुरंत दो दमकल गाड़ियां भेजी गईं। स्थिति गंभीर होने पर तीन और गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब तीन घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि जांच अभी जारी है।
ये भी पढ़े…ट्रम्प का बड़ा ऐलान: इजराइल–लेबनान सीजफायर 3 हफ्ते और बढ़ा, मिडिल ईस्ट में राहत की उम्मीद








