Home » उत्तर प्रदेश » अयोध्या में गर्मी का असर, राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या 60% घटी

अयोध्या में गर्मी का असर, राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या 60% घटी

Up news: भीषण गर्मी का असर अब अयोध्या के राम मंदिर में भी साफ दिखाई देने लगा है। तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंचने के कारण यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में 60 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

श्रद्धालुओं की संख्या में आई बड़ी गिरावट

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, आम दिनों में जहां रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने आते थे, वहीं इस गर्मी में यह संख्या घटकर 40 हजार से भी नीचे पहुंच गई है। गर्म हवाओं और तेज धूप के चलते लोग यात्रा करने से बच रहे हैं।

Up news: श्रद्धालुओं के लिए राहत के विशेष इंतजाम

गिरती संख्या के बावजूद मंदिर प्रशासन और नगर निगम श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। राम पथ और आसपास के इलाकों में स्प्रिंकलर मशीनों से लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। इसके साथ ही करीब 3 हजार लोगों की क्षमता वाला वातानुकूलित प्रतीक्षालय (AC वेटिंग हॉल) भी तैयार किया गया है।

Up news: रामलला के भोग में किया गया बदलाव

तेज गर्मी को देखते हुए रामलला के भोग में भी बदलाव किया गया है। अब रोजाना लस्सी, फलों का रस और खासतौर पर आम का रस चढ़ाया जा रहा है। साथ ही शहद, दही, घी और जल का मिश्रण सोने के पात्र में अर्पित किया जा रहा है, जिससे ठंडक बनी रहे।

गर्भगृह में ठंडक बनाए रखने के उपाय

Up news: मंदिर के गर्भगृह में कूलर लगाए गए हैं और भगवान की प्रतिमा को हल्के सूती और रेशमी वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। इसके अलावा रामलला को ठंडे जल से स्नान कराया जा रहा है और अनुष्ठानों में भी बदलाव किए गए हैं, ताकि भीषण गर्मी के बीच मंदिर में ठंडक और आराम बना रहे।

 

ये भी पढ़ें: सिंधिया ने किया अदाणी विकास केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments