Home » एक्सक्लूसिव » देश में भीषण गर्मी का प्रकोप: बांदा 47.4°C पारा, कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट

देश में भीषण गर्मी का प्रकोप: बांदा 47.4°C पारा, कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट

Heatwave India:

Heatwave India: देश में गर्मी का असर लगातार तेज हो रहा है। उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में लू चल रही है। बांदा शनिवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 बिहार में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और आंधी

भीषण गर्मी के बीच बिहार के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली। सुपौल, रक्सौल और मधुबनी सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई, जबकि दरभंगा में दिन में ही अंधेरा छा गया। किशनगंज में आंधी के कारण पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं।

Heatwave India: मध्य प्रदेश में स्कूल बंद

मध्य प्रदेश के इंदौर और ग्वालियर में आंगनवाड़ी केंद्र और 8वीं तक के स्कूल 27 से 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊना में तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Heatwave India: बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड

गर्मी के बढ़ते असर के बीच देश में बिजली की मांग 252.07 गीगावॉट तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में हीटवेव और गर्म रातों का अलर्ट जारी किया है।

 IMD की एडवाइजरी और आगे का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। इस बीच वर्ल्ड वेदर ऑर्गनाइजेशन ने अनुमान जताया है कि मई से अल नीनो की स्थिति विकसित हो सकती है, जिससे मानसून प्रभावित होने की आशंका है।

यह भी पढे़ : दिल्ली में खाकी पर सवाल, स्पेशल सेल के हेड कांस्टेबल की फायरिंग में मजदूर की मौत