Long Lasting Fragrance: अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि महंगा परफ्यूम लगाने के बावजूद उसकी खुशबू कुछ ही घंटों में खत्म हो जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार इसकी वजह सिर्फ परफ्यूम की क्वालिटी नहीं, बल्कि उसे लगाने का तरीका और सही जगह का चुनाव भी होता है।
कलाई सबसे असरदार पॉइंट
कलाई पर परफ्यूम लगाना सबसे प्रभावी माना जाता है, क्योंकि यहां की नसें त्वचा के करीब होती हैं और हल्की गर्मी के कारण खुशबू धीरे-धीरे फैलती रहती है। परफ्यूम लगाने के बाद कलाई को आपस में रगड़ने से बचना चाहिए, इससे खुशबू जल्दी उड़ जाती है।
Long Lasting Fragrance: कान के पीछे धीरे-धीरे फैलती है खुशबू
कान के पीछे की जगह भी परफ्यूम के लिए बेहतरीन पॉइंट है, क्योंकि यहां पसीना कम आता है और खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है। इस जगह पर लगाया गया परफ्यूम आसपास के लोगों को भी आसानी से महसूस होता है।
Long Lasting Fragrance: गर्दन और कॉलर बोन दिनभर एक्टिव रहती है फ्रेगरेंस
गर्दन और कॉलर बोन का एरिया हल्का गर्म रहता है, जिससे परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक एक्टिव रहती है। गर्दन के दोनों साइड और कॉलर बोन के बीच हल्का स्प्रे करना बेहतर माना जाता है।
लॉन्ग-लास्टिंग खुशबू के लिए अपनाएं ये टिप्स
परफ्यूम लगाने से पहले हल्का मॉइस्चराइजर लगाने से खुशबू ज्यादा देर तक टिकती है। नहाने के तुरंत बाद परफ्यूम लगाना ज्यादा असरदार होता है। कपड़ों पर हल्का स्प्रे करने से भी खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा परफ्यूम लगाने से बचना चाहिए। साथ ही परफ्यूम को धूप और गर्म जगह से दूर रखना जरूरी है, ताकि उसकी क्वालिटी बनी रहे।
यह भी पढे़ : 5 राज्यों के एग्जिट पोल: बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु में बदलाव के संकेत; असम-पुडुचेरी में NDA आगे








