Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल में फिर होगी वोटिंग? EVM पर टेप विवाद के बाद चुनाव आयोग का बड़ा बयान

बंगाल में फिर होगी वोटिंग? EVM पर टेप विवाद के बाद चुनाव आयोग का बड़ा बयान

West Bengal Election:

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण की 142 सीटों पर मतदान के दौरान EVM से छेड़छाड़ के आरोपों ने सियासी माहौल गरमा दिया है। बीजेपी ने दावा किया है कि कुछ बूथों पर उनके चुनाव चिन्ह को टेप लगाकर ढक दिया गया, जिससे मतदाता वोट नहीं कर सके।

अमित मालवीय ने वीडियो शेयर कर लगाए आरोप

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि फलता विधानसभा क्षेत्र के कुछ पोलिंग बूथों पर यह गड़बड़ी सामने आई है। उन्होंने प्रभावित बूथों पर तुरंत दोबारा मतदान कराने की मांग की है।

West Bengal Election: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि जहां भी EVM पर टेप या किसी तरह की छेड़छाड़ की पुष्टि होगी, वहां रीपोल कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

West Bengal Election: वेबकास्टिंग और फील्ड रिपोर्ट से होगी जांच

निर्वाचन आयोग वेबकास्टिंग, जिला अधिकारियों की रिपोर्ट और ऑब्जर्वर की निगरानी के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रहा है। अगर किसी विधानसभा क्षेत्र में बड़े स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है, तो पूरे क्षेत्र में पुनर्मतदान कराया जा सकता है।

 पहले से जारी हैं सख्त निर्देश

चुनाव आयोग ने पहले ही निर्देश दिए थे कि EVM पर सभी उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट दिखने चाहिए और किसी भी बटन को टेप या अन्य चीजों से ढका नहीं जाना चाहिए। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की छेड़छाड़ एक गंभीर चुनावी अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढे़ : राहु महादशा से पहले अपनाएं ये उपाय: घटेगा नकारात्मक असर, सपनों को मिल सकती है नई उड़ान ज्योतिषाचार्य की सलाह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments