Home » उत्तर प्रदेश » यूपी फतह की तैयारी में चिराग पासवान! भदोही से LJP ने भरी चुनावी हुंकार

यूपी फतह की तैयारी में चिराग पासवान! भदोही से LJP ने भरी चुनावी हुंकार

UP Election 2027: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बिहार से सांसद अरुण भारती भदोही के गोपीगंज पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल से लेकर बड़े शहरों तक लगातार बैठकें कर संगठन का विस्तार किया जा रहा है।

2027 चुनाव लड़ने का ऐलान, फैसला चिराग पर

अरुण भारती ने साफ किया कि पार्टी 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव अकेले लड़ा जाएगा या किसी गठबंधन के साथ, इसका अंतिम निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान करेंगे। उन्होंने ‘बिहार मॉडल’ का जिक्र करते हुए दावा किया कि जिस तरह पार्टी ने बिहार में अपनी स्थिति मजबूत की, उसी रणनीति को अब यूपी में भी लागू किया जाएगा।

UP Election 2027: विपक्षी दलों पर साधा निशाना

LJP(R) नेता ने समाजवादी पार्टी, बसपा और अन्य क्षेत्रीय दलों पर तीखा हमला बोला। उनका आरोप है कि ये पार्टियां दलितों और पिछड़ों को सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने कहा कि जनता को बार-बार गुमराह किया गया है और अब समय आ गया है कि लोग सच्चाई को समझें।

योगी सरकार और अखिलेश यादव पर आरोप

अरुण भारती ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केवल एक वर्ग को फायदा पहुंचाया जा रहा है, जबकि अन्य समाज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें “ठग” बताया और आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव के दौरान आरक्षण के नाम पर दलित वोट हासिल किए, लेकिन बाद में उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। कुल मिलाकर, LJP(R) अब यूपी की राजनीति में अपनी जगह बनाने के लिए आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतरती नजर रही है।

ये भी पढ़े… प्रयागराज की महिला ने पुलिस से लगाई शादी की गुहार, बोली- ’41 साल की हूं, मां-बाप शादी नहीं करा रहे’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments