Home » उत्तर प्रदेश » मुरादाबाद में बुर्कानशी महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी नौशाद का योगी की पुलिस ने सही इलाज कर दिया!

मुरादाबाद में बुर्कानशी महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी नौशाद का योगी की पुलिस ने सही इलाज कर दिया!

मुरादाबाद में बुर्का पहनी महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मुगलपुरा थाना क्षेत्र के बरबालान इलाके में एक बुर्का पहनी महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़ की गई। यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला गली से गुजर रही है, जबकि एक युवक चुपचाप उसका पीछा कर रहा है। जैसे ही महिला सुनसान मोड़ पर पहुंचती है, आरोपी पीछे से आकर उसके साथ अश्लील हरकत करता है। महिला के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो जाता है।

मुठभेड़ के बाद नौशाद गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गईं। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान नौशाद के रूप में हुई। पुलिस ने पीड़िता से तहरीर लेकर आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी। पुलिस को जब आरोपी की लोकेशन मिली, तो उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसके बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मौलवी जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति ने बुर्का  पहनी महिला से छेड़छाड़ की और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद ...

UP News: योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर

इस पूरे मामले में पुलिस की तेज कार्रवाई को प्रदेश में लागू योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति से जोड़कर देखा जा रहा है। कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख के चलते पुलिस ने न सिर्फ आरोपी की तेजी से पहचान की, बल्कि उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

ये भी पढ़े… प्रयागराज की महिला ने पुलिस से लगाई शादी की गुहार, बोली- ’41 साल की हूं, मां-बाप शादी नहीं करा रहे’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments