Patidar Catch Controversy: गुरुवार को गुजरात और बेंगलुरु के बीच खेला गया मैच अभी सुर्खियां बटोर रहा है। जेसन होल्डर के कैच और अंपायर के फैसले से विराट कोहली और RCB मैनेजमेंट काफी नाराज दिखाई दिए। यही नहीं, कई कमेंटेटर्स का भी मानना है कि फैसला RCB के खेमे में होना चाहिए था। 3rd अंपायर ने इस कैच को आउट करार देते हुए सबके लिए एक असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है।
अहमदाबाद में 8वें ओवर की वह गेंद: पूरे इंटरनेट पर मच गया बवाल

इंडियन प्रीमियर लीग का यह मैच गुरुवार को अहमदाबाद स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था। इस मैच में अरशद खान की गेंद पर 8वें ओवर में कप्तान रजत पाटीदार को अंपायर ने आउट करार दिया। जेसन होल्डर के इस कैच ने मैच में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। विराट कोहली और RCB टीम अंपायर के फैसले से काफी नाखुश दिखे।
उन्होंने 4th अंपायर से भी बात की। हुआ यह था कि पाटीदार पुल शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बल्ले के किनारे से लगने की वजह से गेंद हवा में फाइन लेग की ओर चली गई। डीप बैकवर्ड स्क्वायर से होल्डर फाइन लेग की तरफ दौड़ते हुए आए और यह कैच पकड़ लिया। लेकिन सामने से कगीसो रबाडा भी गेंद की ओर दौड़ रहे थे, जिसकी वजह से टकराव की स्थिति बन गई थी।
THE RAJAT PATIDAR'S CONTROVERSIAL CATCH AT AHMEDABAD.
— Tanuj (@ImTanujSingh) April 30, 2026
कैच पकड़ते वक्त बॉडी मूवमेंट को कंट्रोल करते हुए और टकराव से बचते हुए उन्होंने डाइव मारी। इस डाइव के दौरान गेंद हल्की सी जमीन को छूती हुई दिखाई दी थी। परंतु 3rd अंपायर ने MCC के नियम 33.2.2.1 के अनुसार इसे वैध माना और कहा कि बॉडी कंट्रोल में थी और डाइव करते वक्त गेंद और जमीन के बीच उंगलियों की वजह से कोई संपर्क नहीं हुआ।
आखिर क्या है MCC का रूल 33.2.2.1?
मेलबर्न क्रिकेट क्लब (MCC) के नियम 33.2.2.1 के अनुसार, यदि फील्डर के हाथों में गेंद है और उनका बॉडी मूवमेंट संतुलित और नियंत्रण में है, तभी वह कैच माना जाएगा। ऐसे में होल्डर ने डाइव मारते वक्त अपना नियंत्रण खो दिया था, जिसके चलते गेंद जमीन को छूती हुई दिखी।
एशेज 2023 के मुकाबले के दौरान भी ठीक ऐसा ही कैच पकड़ा गया था, जिसे 3rd अंपायर ने इसी नियम के तहत अवैध बताया था। लेकिन इस IPL सीजन में 3rd अंपायर के फैसले से टीम, कोच, कमेंटेटर्स और यहां तक कि फैन्स भी नाखुश नजर आ रहे हैं। पाटीदार का इस तरह कैच आउट होना इस मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

Patidar Catch Controversy: नाखुश नजर आए विराट और उनकी टीम
आपको बता दें, 3rd अंपायर के इस फैसले से विराट कोहली काफी नाखुश दिखे। RCB खेमे को यह फैसला रास नहीं आया। विराट 4th अंपायर से भी बहस करते हुए देखे गए। वहीं, कमेंट्री बॉक्स की बात करें तो कमेंटेटर्स ने होल्डर के इस कैच की तारीफ भी की और साथ ही 3rd अंपायर के फैसले से असहमति भी जताई। कई कमेंटेटर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी राय साझा करते हुए इस फैसले को गलत बताया है, वहीं फैन्स भी नाखुश नजर आ रहे हैं। जेसन होल्डर के इस कैच ने पूरे सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
Written by- Saloni Bhardwaj
ये भी पढ़ें…मई की शुरुआत में महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल गैस ₹993 महंगी, जानें कैसे बढ़ेगा खाने का खर्च








