Home » पश्चिम बंगाल » चुनाव काउंटिंग से पहले हड़कंप: काउंटिंग से पहले डेटा लीक का आरोप, शुभेंदु अधिकारी ने उठाए सवाल

चुनाव काउंटिंग से पहले हड़कंप: काउंटिंग से पहले डेटा लीक का आरोप, शुभेंदु अधिकारी ने उठाए सवाल

BENGAL ELELCTION: पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शुभेंदु अधिकारी ने काउंटिंग प्रक्रिया को लेकर बड़ा आरोप लगाते हुए चुनावी निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं।

“ड्यूटी डिटेल हो रही लीक”

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि काउंटिंग ड्यूटी में लगे अधिकारी अपनी तैनाती से जुड़ी संवेदनशील जानकारी बाहरी संगठनों के साथ साझा कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि कुछ स्प्रेडशीट और लिस्ट के जरिए अधिकारियों की ड्यूटी, पद और जिम्मेदारियों का विवरण बाहर जा रहा है।

BENGAL ELELCTION: निष्पक्षता पर खतरे की आशंका

नेता विपक्ष का कहना है कि काउंटिंग प्रक्रिया की निष्पक्षता इस बात पर निर्भर करती है कि अधिकारियों की तैनाती गोपनीय रखी जाए। यदि यह जानकारी लीक होती है, तो संबंधित अधिकारियों पर दबाव बनाया जा सकता है, जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित होने का खतरा पैदा हो सकता है।

चुनाव आयोग से दखल की मांग

भारतीय जनता पार्टी नेता ने भारत निर्वाचन आयोग और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं कि वे किसी भी संगठन के साथ अपनी ड्यूटी से जुड़ी जानकारी साझा न करें।

BENGAL ELELCTION: कल होगी है मतगणना

राज्य में 4 मई को मतगणना होनी है। ऐसे में काउंटिंग से ठीक पहले लगे इन आरोपों ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। फिलहाल, इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन मामला तूल पकड़ता दिख रहा है।

ये भी पढ़े… सपा में घमासान: शिवपाल यादव के बयान से सपा में भूचाल, बढ़ी सकती है अंदरूनी कलह !