Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल में मतगणना से पहले बढ़ा सियासी तापमान: सुवेंदु के आरोप, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा

बंगाल में मतगणना से पहले बढ़ा सियासी तापमान: सुवेंदु के आरोप, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा

West Bengal Election:

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि काउंटिंग ड्यूटी पर तैनात अधिकारी अपनी लोकेशन और जिम्मेदारी की जानकारी विभागीय ग्रुप्स में साझा कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर कर इसे चुनावी नियमों का उल्लंघन बताया।

स्ट्रॉन्ग रूम के पास हंगामा, मोबाइल मिलने का दावा

आसनसोल के इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा हुआ। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति मोबाइल फोन लेकर अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, जिसे कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया।

West Bengal Election: चुनाव आयोग ने दी सफाई

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सभी काउंटिंग सेंटर पर तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू है। काउंटिंग के लिए अधिकारियों को कई बार प्रशिक्षण दिया गया है और किसी भी गड़बड़ी की संभावना नहीं है।

West Bengal Election: CAPF की तैनाती, उच्च अधिकारियों का निरीक्षण

मतगणना से पहले केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की गई है। Central Reserve Police Force के वरिष्ठ अधिकारियों ने नेताजी इंडोर स्टेडियम स्थित स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया।

BJP-TMC के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

भाजपा नेता सुभाष सरकार ने बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी 170-180 सीटें जीत सकती है। वहीं TMC पर चुनावी गड़बड़ी के आरोप लगाए गए, जबकि TMC कार्यकर्ताओं ने भी BJP पर बिना जांच वाहन एंट्री कराने का आरोप लगाया।

 फालता में दोबारा मतदान का आदेश

चुनाव आयोग ने फालता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर 21 मई को पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है। 29 अप्रैल को वोटिंग के दौरान नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया।

यह भी पढे़ : विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा: ‘मैं भी यौन उत्पीड़न की पीड़िता’, बृजभूषण पर फिर गंभीर आरोप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments