Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। कोलकाता में भाजपा कार्यालय के बाहर ‘कमला भोग’ व ‘झाल मुड़ी’ जैसी मिठाइयां बांटी गईं। इसके साथ ही, भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।
कोलकाता में खास अंदाज में जश्न
कोलकाता स्थित बीजेपी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में ‘कमला भोग’ और ‘झाल मुड़ी’ बांटकर खुशी जताई। स्थानीय नेता नारायण चट्टोपाध्याय कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और सभी को झाल मुड़ी खिलाई। इस दौरान ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए गए।

Bengal Election 2026: जगह-जगह जश्न का माहौल
नादिया के रानाघाट मतगणना केंद्र और हेस्टिंग्स कॉलेज के बाहर भी बीजेपी समर्थकों ने रंग-गुलाल के साथ जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनता के समर्थन का परिणाम है।
महिला कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया
बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह दिन उनके लिए खास है। उन्होंने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि अब बदलाव की उम्मीद है।
Bengal Election 2026: मालदा में भी दिखा उत्साह
मालदा में बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुतोपा मुखर्जी ने कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चले आ रहे अत्याचार के बाद अब राज्य में बदलाव का समय आ गया है और ‘राम राज्य’ की स्थापना होगी। चुनावी रुझानों के बीच पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। अब सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, जो राज्य की सियासत की दिशा तय करेंगे।
ये भी पढ़े… शाम 6 बजे BJP मुख्यालय पहुंचेंगे PM मोदी, कार्यकर्ताओं को देंगे खास संबोधन








