MP BJP on Bengal: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी की कुल 824 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों में कई राज्यों से चौंकाने वाले संकेत सामने आए हैं, जिसने सियासी समीकरण बदल दिए हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है इसी के साथ प्रदेश भाजपा दिग्गजों ने भी मीडिया को अपनी प्रतिक्रियाए दी है ।
मध्य प्रदेश में जश्न का माहौल
मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई शहरों में ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ जश्न मनाया जा रहा है।
MP BJP on Bengal: कैलाश विजयवर्गीय भावुक, बोले …
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की बढ़त पर भावुक होते हुए कहा कि यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने इसे “अन्याय पर मिली जीत” बताया।
MP BJP on Bengal: सीएम मोहन यादव बोले…
मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन त्योहार जैसा है। उन्होंने इसे “राष्ट्रवाद की जीत और अहंकार की हार” करार दिया। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए विकास के लिए भाजपा को चुना है, जिससे राज्य में तेज प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा
“मन भावुक है, सपना साकार हुआ है। जनता का जो विश्वास नरेन्द्र मोदी जी की पार्टी पर बना है, वह आज साफ दिखाई दे रहा है। वोट बैंक की राजनीति में घुसपैठ करने वाली ताकतों को जनता ने नकार दिया है। मोदी जी को देश की आशा और उम्मीद के रूप में स्वीकार किया गया है। मैं स्वयं को एक कार्यकर्ता मानते हुए आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयन्ती पर नमन करता हूँ वे बंगाल से ही थे ।”
राज्यों में सीधा मुकाबला, बदलते समीकरण
पश्चिम बंगाल में भाजपा और TMC के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि तमिलनाडु में DMK बनाम AIADMK-BJP गठबंधन के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। केरल में LDF और UDF के बीच कड़ा संघर्ष जारी है, जबकि असम और पुडुचेरी में भी बहुकोणीय मुकाबला है।
यह भी पढे़ : बंगाल में कैसे बना ‘झालमुरी’ भाजपा की लोकप्रियता का प्रतीक?








