BJP Wins Muslim Seats: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने सभी राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया है. बीजेपी ने 294 सीटों वाली विधानसभा में 206 सीटों पर कब्जा जमाकर राज्य के 15 साल के राजनीतिक इतिहास को पलट दिया. लेकिन इससे भी बड़ा करिश्मा पार्टी ने वहां दिखाया, जिसे ममता बनर्जी का अभेद किला माना जाता था, यानी बंगाल की 115 मुस्लिम बहुल सीटें. इन सीटों पर जहां मुस्लिम मतदाताओं की आबादी 30 प्रतिशत या उससे ज्यादा है, बीजेपी ने अपना परंपरागत वोट बैंक न होने के बावजूद 39 सीटों पर कब्जा जमाया. आखिरकार यह कैसे मुमकिन हुआ?
मुस्लिम वोट बैंक में बिखराव
सबसे अहम फैक्टर रहा तृणमूल कांग्रेस के पारंपरिक मुस्लिम वोट बैंक का टूटना। पहले जहां यह वोट बड़े पैमाने पर एकजुट होकर टीएमसी को जाता था, इस बार वह कांग्रेस, वाम दलों और आम जनता उन्नयन पार्टी जैसे विकल्पों में बंट गया। इस बिखराव का सीधा फायदा बीजेपी को मिला, भले ही उसे मुस्लिम वोट सीधे तौर पर ज्यादा न मिले हों।
BJP Wins Muslim Seats: ‘काबा-काली’ और सांस्कृतिक नैरेटिव
चुनाव के दौरान ‘काबा बनाम काली’ जैसे मुद्दों ने बड़ा राजनीतिक प्रभाव डाला। बीजेपी ने बंगाल की सांस्कृतिक पहचान मां काली और दुर्गा को केंद्र में रखकर प्रचार किया। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने नैरेटिव गढ़ा कि बंगाल की आत्मा में सिर्फ मां काली और दुर्गा बसती हैं. वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने ‘जय श्री राम’ के बजाय ‘जय मां काली’ का नारा अपनाकर बंगाली अस्मिता से सीधा जुड़ाव बनाया.
बाबरी मस्जिद विवाद और नया समीकरण
बाबरी मस्जिद से जुड़े बयानों और हुमायूं कबीर की नई पार्टी के गठन ने भी मुस्लिम वोटों में विभाजन पैदा किया। इससे टीएमसी का पारंपरिक आधार कमजोर पड़ा और कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय या बहुकोणीय हो गया।
BJP Wins Muslim Seats: SIR और मतदाता सूची का असर
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने का असर भी चुनाव पर पड़ा। खासकर अल्पसंख्यक बहुल जिलों में इसका प्रभाव अधिक देखा गया, जिससे वोटिंग पैटर्न बदला और परिणाम प्रभावित हुए।
रणनीति: ध्रुवीकरण और माइक्रो-मैनेजमेंट
बीजेपी ने इस बार किसी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया और पूरी तरह अपने कोर वोट—हिंदू मतदाताओं—के ध्रुवीकरण पर फोकस किया। संगठन स्तर पर माइक्रो-मैनेजमेंट और बूथ रणनीति ने भी सीटों को जीत में बदलने में अहम भूमिका निभाई।
BJP Wins Muslim Seats: नतीजा: वोट प्रतिशत बनाम सीटों का खेल
हालांकि वोट शेयर में ज्यादा बड़ा अंतर नहीं था, लेकिन बंटे हुए विपक्ष और एकजुट वोट बैंक के कारण सीटों में भारी अंतर देखने को मिला। यही वजह रही कि बीजेपी ने मुस्लिम बहुल सीटों पर भी उल्लेखनीय जीत दर्ज की। यह परिणाम सीधे तौर पर किसी एक समुदाय के वोट शिफ्ट से ज्यादा, बल्कि वोटों के बिखराव और रणनीतिक ध्रुवीकरण का नतीजा माना जा रहा है।








