Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में ग्लॉक पिस्टल से फायरिंग के संकेत

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में ग्लॉक पिस्टल से फायरिंग के संकेत

West bengal: पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। शुरुआती जांच में ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या ग्लॉक 9MM पिस्टल से की गई हो सकती है। जांच एजेंसियों को मौके से मिले खाली कारतूस और शरीर से निकली गोलियां 9MM हथियार से मेल खाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, बैलेस्टिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। आधिकारिक बैलेस्टिक रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि हत्या में किस हथियार का इस्तेमाल किया गया था।

पाकिस्तान से बांग्लादेश के रास्ते भारत पहुंचती हैं ग्लॉक पिस्टल

सूत्रों के मुताबिक, ऑस्ट्रिया में बनने वाली ग्लॉक पिस्टल की तस्करी पाकिस्तान से बांग्लादेश होते हुए भारत तक की जाती है। हाल के समय में कई गैंगस्टर और अपराधी गिरोह इस आधुनिक पिस्टल का इस्तेमाल करते पाए गए हैं। इस हथियार की सबसे बड़ी खासियत इसकी हाई फायरिंग क्षमता मानी जाती है। ग्लॉक पिस्टल में 17 राउंड की मैगजीन होती है और यह तेजी से लगातार फायर करने में सक्षम होती है। यही वजह है कि अपराध जगत में इसकी मांग तेजी से बढ़ी है।

West bengal: शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी

चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद अब Suvendu Adhikari की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां और अधिकारी उनकी मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। फिलहाल शुभेंदु अधिकारी को Z कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है, जिसमें CRPF के जवान तैनात रहते हैं। अब नए इनपुट्स के आधार पर सुरक्षा में और इजाफा किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

खतरे का आकलन जारी

West bengal: सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए खतरे का आकलन कर रही हैं। माना जा रहा है कि रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही सुरक्षा अपग्रेड को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

 

 

ये भी पढ़ें: कच्छ के क्रीक इलाके में मिली लावारिस पाकिस्तानी नाव, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments