Home » बिहार » 13 साल पहले घर से गायब हुई गुलनाज खातून अब मिली, चार बच्चों की बन चुकी मां, मुजफ्फरपुर के इस केस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सच जानकर परिजन भी हैरान

13 साल पहले घर से गायब हुई गुलनाज खातून अब मिली, चार बच्चों की बन चुकी मां, मुजफ्फरपुर के इस केस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सच जानकर परिजन भी हैरान

13 साल बाद गुमशुदा नाबालिग को ढूंढ़ पाई पुलिस

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र से सामने आए एक पुराने गुमशुदगी मामले ने सभी को चौंका दिया। साल 2013 में लापता हुई नाबालिग लड़की 13 साल बाद पुलिस को मिली, लेकिन तब तक उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी थी। पुलिस जांच में पता चला कि युवती अब चार बच्चों की मां है और अपने रिश्तेदार के साथ रह रही थी।

स्कूल जाते समय हुई थी लापता

कटरा थाना क्षेत्र के देवगन गांव निवासी मोहम्मद अली की पत्नी हरसिदा खातून ने वर्ष 2013 में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक उनकी नाबालिग बेटी गुलनाज खातून अपनी बड़ी बहन के साथ स्कूल जाने निकली थी। इसी दौरान वह बीच रास्ते से गायब हो गई और फिर घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने गांव में रहने वाले एक युवक राकेश ठाकुर पर बहला-फुसलाकर बेटी को भगाने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।

Bihar News: 13 साल बाद खुला राज

करीब 13 साल बाद पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली। जांच के दौरान पता चला कि गुलनाज अपने पड़ोस में रहने वाले मौसेरे भाई अब्दुल के साथ घर से भागी थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध थे और उन्होंने साथ रहने के लिए घर छोड़ने की योजना बनाई थी। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पिछले कई वर्षों से साथ रह रहे थे और अब उनके चार बच्चे हैं। इस मामले की जांच वर्षों में कई पुलिस अधिकारियों ने की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल पाया। आखिरकार कटरा थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर रानी कुमारी ने अपने ही थाना क्षेत्र के दरगाह चौक इलाके से युवती को बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद युवती को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसका बयान धारा 164 के तहत दर्ज कराया गया। कोर्ट के निर्देश के बाद युवती को उसके पति के साथ भेज दिया गया।

वहीं 13 साल पुराने इस मामले का खुलासा होने के बाद इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। परिवार भी इस सच के सामने आने के बाद हैरान है कि जिस बेटी को वे वर्षों तक तलाशते रहे, वह इतने समय से अपने ही रिश्तेदार के साथ रह रही थी।

ये भी पढ़े… सुहागरात बनी सदमे की रात! कानपुर में पति का कबूलनामा सुन कांप उठी लेडी डॉक्टर, बोली- ‘शादी नहीं, मेरे साथ धोखा हुआ’, जानिए क्या है मामला?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments