Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » ‘6 रिक्तियां हैं, बाकी दलबदलुओं का क्या होगा?’ योगी कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश यादव का हमला

‘6 रिक्तियां हैं, बाकी दलबदलुओं का क्या होगा?’ योगी कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश यादव का हमला

Akhilesh Yadav UP Cabinet: अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मंत्रिमंडल में केवल 6 पद खाली हैं, तो दूसरी पार्टियों से आए नेताओं में किसे मंत्री बनाया जाएगा और बाकी नेताओं का क्या होगा।

‘दलबदलुओं को ठगा महसूस होगा’

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को अगर मंत्री पद नहीं मिला, तो वे खुद को ठगा हुआ महसूस करेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले कई नेताओं को अब एहसास होगा कि पार्टी किसी की सगी नहीं होती।

Akhilesh Yadav UP Cabinet: पुराने नेताओं की नाराजगी का सवाल

सपा प्रमुख ने भाजपा के पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जो लोग वर्षों से मंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, अगर बाहर से आए नेताओं को प्राथमिकता मिली तो पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ सकती है।

‘कमजोर नेताओं को मंत्री बनाकर क्या छिपाया जाएगा?’

अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए पूछा कि क्या भाजपा सबसे कमजोर नेताओं को मंत्री बनाकर उनकी कमजोरी छिपाने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी समाज के कई विधायक मंत्री पद की दौड़ में हैं और उनमें से सिर्फ एक को मौका मिलता है, तो बाकी नेताओं में असंतोष बढ़ना तय है।

Akhilesh Yadav UP Cabinet: सरकार के कामकाज पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 9 साल में जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाई, तो आखिरी 9 महीनों में मंत्री ऐसा क्या नया कर लेंगे। उनके मुताबिक राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और अत्याचार लगातार बढ़े हैं।

सहयोगी दलों पर भी साधा निशाना

अखिलेश यादव ने भाजपा के सहयोगी दलों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों को सिर्फ इंतजार करवाती है और समय आने पर किनारे कर देती है। यूपी में संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।

ये भी पढ़े… हनुमान बेनीवाल ने खोले राजनीतिक राज, बोले- BJP के संपर्क में हैं सचिन पायलट! जानिए विस्तार से क्या कहा…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments