Home » एक्सक्लूसिव » मध्यप्रदेश के 3 युवक ISI कनेक्शन में गिरफ्तार: मंदिर, ढाबे और सैन्य कैंप की रेकी का आरोप

मध्यप्रदेश के 3 युवक ISI कनेक्शन में गिरफ्तार: मंदिर, ढाबे और सैन्य कैंप की रेकी का आरोप

ISI Connection MP:

ISI Connection MP: मध्यप्रदेश से जुड़े एक बड़े और सनसनीखेज मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये युवक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में थे और दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे स्थित ढाबे तथा हरियाणा के सैन्य कैंप को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टीकमगढ़ जिले के नौगांव निवासी अनमोल राय, ग्वालियर जिले के डबरा निवासी राजवीर और विवेक बंजारा के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को उनके गांवों से गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया। जांच एजेंसियों का कहना है कि इन युवकों की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन माध्यमों के जरिए संदिग्ध लोगों के संपर्क में थे।

ISI Connection MP: मंदिर और सैन्य कैंप की रेकी का आरोप

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर और हरियाणा के हिसार स्थित सैन्य कैंप की रेकी की थी। एजेंसियों के मुताबिक, मंदिर परिसर, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस तैनाती से जुड़ी तस्वीरें कथित तौर पर पाकिस्तान भेजी गई थीं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन संवेदनशील स्थानों को निशाना बनाने की योजना बनाई जा रही थी।

ISI Connection MP: ढाबे पर ग्रेनेड हमले की साजिश

स्पेशल सेल के अनुसार, दिल्ली-सोनीपत हाईवे स्थित एक भीड़भाड़ वाले ढाबे पर ग्रेनेड हमला करने की योजना भी सामने आई है। जांच एजेंसियों का मानना है कि सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाकर दहशत फैलाने की तैयारी की जा रही थी।

‘गैंग बस्ट ऑपरेशन 2.0’ में खुलासा

पूरा मामला दिल्ली पुलिस के ‘गैंग बस्ट ऑपरेशन 2.0’ के दौरान सामने आया। इससे पहले गिरफ्तार किए गए कुछ संदिग्ध ऑपरेटिव्स से पूछताछ में मध्यप्रदेश के इन युवकों की भूमिका का खुलासा हुआ था। फिलहाल एजेंसियां आरोपियों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट, बैंकिंग ट्रांजैक्शन और विदेशी संपर्कों की गहराई से जांच कर रही हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

इस कार्रवाई के बाद मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। स्थानीय पुलिस आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ में आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढे़ :पीएमजीएसवाई के तहत मध्य प्रदेश की सभी पात्र सड़कें होंगी स्वीकृत: शिवराज सिंह चौहान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments