Home » नई दिल्ली » Mother’s Day पर दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, 18 साल के बाद भी अनाथ बच्चों को मिलेगा सहारा

 Mother’s Day पर दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, 18 साल के बाद भी अनाथ बच्चों को मिलेगा सहारा

Delhi cm: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मदर्स डे के मौके पर लाजपत नगर स्थित विलेज कॉटेज होम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उन बच्चों और युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की, जो 18 साल की उम्र के बाद चाइल्ड केयर संस्थानों से बाहर आ जाते हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने “आफ्टरकेयर स्कीम फॉर यंग पर्सन्स” लॉन्च करने का ऐलान किया। इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2026-27 में ₹3.5 करोड़ का बजट तय किया गया है। सरकार का कहना है कि इस स्कीम का मकसद युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए जरूरी सहयोग देना है।

18 साल के बाद भी मिलेगा सपोर्ट

नई योजना के तहत चाइल्ड केयर संस्थानों से बाहर आने वाले युवाओं को पुनर्वास सहायता, उच्च शिक्षा में सहयोग, स्किल डेवलपमेंट, करियर गाइडेंस, इंटर्नशिप और आर्थिक मदद दी जाएगी। दिल्ली सीएमओ की ओर से एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा गया कि सरकार हर युवा को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है। पोस्ट में बताया गया कि योजना का उद्देश्य ऐसे युवाओं को सही दिशा और अवसर देना है, ताकि वे अपने भविष्य को मजबूत बना सकें।

Delhi cm: सरकार बोली- कोई बच्चा अकेला महसूस न करे

सीएमओ के दूसरे पोस्ट में कहा गया कि मदर्स डे पर घोषित यह पहल इस बात का संदेश है कि दिल्ली सरकार अनाथ बच्चों और संस्थागत देखभाल छोड़ने वाले युवाओं के साथ लंबे समय तक खड़ी रहेगी। योजना में हायर एजुकेशन, रोजगार सहायता और हर महीने आर्थिक सहयोग पर खास फोकस रखा गया है।

बच्चों के साथ भावुक दिखीं रेखा गुप्ता

Delhi cm: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर बच्चों के साथ बिताए गए पलों को खास बताते हुए लिखा कि उनकी मुस्कान में सच्चा अपनापन है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को प्यार, सुरक्षा, अच्छी शिक्षा और परिवार जैसा माहौल मिलना चाहिए। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार ऐसे बच्चों के जीवन में भरोसा, अवसर और उज्ज्वल भविष्य की नई रोशनी लाने के लिए लगातार काम कर रही है।

 

 

ये भी पढ़ें: नेपाल के दार्चुला में भूकंप के झटकों से दहशत, लोग घरों से बाहर निकले

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments