Home » Breaking News » वंदे मातरम विवाद में एंट्री: सुब्रत पाठक ने ओवैसी-कांग्रेस दोनों को घेरा, बोले- ‘दूसरे जिन्ना बनना चाहते हैं ओवैसी

वंदे मातरम विवाद में एंट्री: सुब्रत पाठक ने ओवैसी-कांग्रेस दोनों को घेरा, बोले- ‘दूसरे जिन्ना बनना चाहते हैं ओवैसी

Subrat Pathak’s Statement: भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की राजनीति उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि की वजह से चल रही है, उनकी अपनी कोई खास पहचान या उपलब्धि नहीं है।

‘महिला आरक्षण से परिवारवाद को खतरा’

सुब्रत पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस महिलाओं को आगे बढ़ाने की बजाय अपने परिवार को बचाने में लगी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर महिलाओं को सही मायनों में आरक्षण मिला, तो “प्रियंका जैसी महिलाएं कैसे सांसद बन पाएंगी।”

Subrat Pathak’s Statement: ओवैसी पर साधा निशाना

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के ‘वंदे मातरम’ पर दिए गए बयान को लेकर भी भाजपा नेता ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ओवैसी “दूसरे जिन्ना बनने की कोशिश कर रहे हैं।” पाठक ने आरोप लगाया कि ओवैसी संप्रदाय विशेष की राजनीति करते हैं और राष्ट्रवाद की भावना को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।

‘वंदे मातरम ने जगाई आजादी की चेतना’

भाजपा नेता ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ भारत की आजादी की लड़ाई का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी ‘वंदे मातरम’ का नारा लगाते हुए फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे। उनके मुताबिक, यह गीत देश में स्वतंत्रता की चेतना जगाने वाला मंत्र बना था।

Subrat Pathak’s Statement: कांग्रेस और केरल राजनीति पर भी हमला

सुब्रत पाठक ने केरल और हिमाचल प्रदेश की राजनीति को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंदरूनी साजिशों और वंशवादी राजनीति में उलझी हुई है, इसलिए जनता के लिए काम नहीं कर पा रही। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं मिल रहा है।

ये भी पढ़े… सीएम योगी का बड़ा विजन: एआई, ड्रोन और क्वांटम से यूपी बनेगा ‘डीप टेक कैपिटल’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments