Riju Dutta Statement: रिजु दत्ता ने तृणमूल कांग्रेस से निलंबित होने के बाद पार्टी और चुनावी रणनीतिकार संस्था I-PAC पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले छह महीनों से पश्चिम बंगाल में टीएमसी को आईपैक चला रही थी और विधानसभा टिकट के बदले उनसे 50 लाख रुपये मांगे गए थे।
‘पैसे नहीं दिए तो टिकट नहीं मिला’
मीडिया से बातचीत में रिजु दत्ता ने कहा कि उनका टिकट लगभग तय हो चुका था और इसकी जानकारी भी उन्हें दे दी गई थी। लेकिन बाद में उनसे 50 लाख रुपये की मांग की गई। उन्होंने कहा कि पैसे की व्यवस्था नहीं होने पर उनकी पत्नी और मां ने अपने गहने तक उन्हें दिए, लेकिन उन्होंने अगले दिन गहने वापस कर दिए और रकम नहीं दे पाए। इसके बाद उन्हें टिकट नहीं मिला।
Riju Dutta Statement: ‘टीएमसी नहीं, आईपैक ने मांगे पैसे’
रिजु दत्ता ने दावा किया कि पैसे की मांग सीधे टीएमसी की ओर से नहीं, बल्कि आईपैक से जुड़े लोगों की तरफ से की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रतीक जैन ने उनसे कोई मांग नहीं की, लेकिन अर्जुन नाम के एक व्यक्ति ने रकम मांगी थी।
परिवार को मिली धमकियों का आरोप
पूर्व प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि चुनाव के बाद उनके परिवार को धमकियां मिलने लगीं। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके अलावा उनके बीमार ससुर पर भी हमला हुआ। रिजु दत्ता के मुताबिक, उस मुश्किल समय में टीएमसी से किसी ने उनका फोन नहीं उठाया, जबकि भाजपा नेताओं ने उनसे संपर्क बनाए रखा।
Riju Dutta Statement: ‘परिवार बचाने के लिए भाजपा नेताओं से संपर्क किया’
उन्होंने कहा कि परिवार की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने भाजपा नेताओं से संपर्क किया और बाद में उनका धन्यवाद भी किया। रिजु दत्ता का दावा है कि इसी वजह से उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।
सुवेंदु अधिकारी की तारीफ भी की
रिजु दत्ता ने सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि उस घटना के बाद उन्हें भी धमकी भरा फोन आया था, जिसके बाद वे परिवार के साथ दिल्ली चले गए। उन्होंने सुवेंदु अधिकारी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील कर हिंसा को रोकने का काम किया।
ये भी पढ़े… अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ते ही सर्राफा बाजार में भूचाल, सोना धड़ाम तो चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी








