Baghpat Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सोमवार को बागपत में धर्म, राष्ट्र और सनातन पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई धर्म पर हमला करेगा तो सरकार चुप नहीं बैठेगी और उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
सीएम योगी भगवानपुर नांगल गांव स्थित Shri Shiv Gorakhnath Ashram में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की और जनसभा को संबोधित किया।
“अयोध्या में राम मंदिर बना, कोई रोक नहीं पाया”
मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ और दुनिया की कोई ताकत उसे रोक नहीं पाई। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग चोरी-छिपे कोरोना की वैक्सीन लगवाते थे और संगम में स्नान भी करते थे, लेकिन सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करते थे।
Baghpat Yogi Adityanath: पोखरण परमाणु परीक्षण को भी किया याद
योगी आदित्यनाथ ने 11 मई 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee के नेतृत्व में भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बना था। उन्होंने कहा कि उस समय दुनिया भारत की ताकत देखकर हैरान रह गई थी और भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी रणनीतिक शक्ति साबित की थी।
Baghpat Yogi Adityanath: “धर्म हमारी रक्षा करता है”
मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म ने कभी किसी पर जबरन शासन या कब्जा नहीं किया। उन्होंने कहा कि “धर्मो रक्षति रक्षितः” का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। योगी ने लोगों से अपील की कि वे कभी भी देश और धर्म को नुकसान पहुंचाने वाला काम न करें, क्योंकि धर्म की क्षति की भरपाई संभव नहीं होती।
बागपत में विकास और विरासत दोनों साथ
सीएम योगी ने कहा कि बागपत का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण द्वारा पांडवों के लिए मांगे गए पांच गांवों में बागपत भी शामिल था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बागपत में विकास के नए कीर्तिमान बन रहे हैं। युवाओं को बिना भेदभाव नौकरी मिल रही है और बेटियां भी सुरक्षित माहौल में आगे बढ़ रही हैं।
यह भी पढे़ : खराब मौसम बना खतरा, उत्तराखंड में दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा








