TVK PARTY NEWS: तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेट्री कझगम के विधायक वी. एम. एस. मुस्तफा के बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म संबंधी बयान का समर्थन किया था।
क्या कहा था विधायक ने?
मदुरै मध्य सीट से विधायक मुस्तफा ने कहा था, “हम भी सनातन धर्म को खत्म करने के लिए मैदान में हैं।” इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे धार्मिक सद्भाव के खिलाफ बताया।
TVK PARTY NEWS: चौतरफा आलोचना के बाद सफाई
विवाद बढ़ने पर मुस्तफा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी पार्टी किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि टीवीके सभी धर्मों का सम्मान करती है।
मंत्री आधव अर्जुन का बयान
तमिलनाडु सरकार में मंत्री आधव अर्जुन ने कहा कि टीवीके हिंदू धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि जाति व्यवस्था और असमानता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में सनातन धर्म को सामाजिक असमानता से जोड़कर देखा जाता है।
TVK PARTY NEWS: भाजपा ने साधा निशाना
नारायणन तिरुपति ने बयान की आलोचना करते हुए कहा कि किसी धर्म के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी धार्मिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने मुख्यमंत्री विजय से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की।
पेरियार और आंबेडकर की विचारधारा का जिक्र
मुस्तफा ने कहा कि टीवीके पेरियार ई.वी. रामासामी और बी. आर. अंबेडकर की विचारधारा का अनुसरण करती है और जाति आधारित भेदभाव का विरोध करती है। इस विवाद के बाद तमिलनाडु की राजनीति में सनातन धर्म और सामाजिक न्याय को लेकर बहस फिर तेज हो गई है। भाजपा और टीवीके के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
ये भी पढ़े… ‘गलती सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी’ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर बोले राहुल गांधी







