Lockdown News: देश में एक बार फिर लॉकडाउन लगने की अफवाहों पर केंद्र सरकार ने बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। सरकार ने साफ कहा है कि देश में दोबारा लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे पूरी तरह फर्जी और भ्रामक हैं।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसे संदेश तेजी से वायरल हो रहे थे, जिनमें दावा किया जा रहा था कि देश में जल्द ही कोरोना काल जैसी पाबंदियां लागू की जा सकती हैं। इन खबरों के बाद लोगों के बीच डर और भ्रम का माहौल बनने लगा था।
सरकार ने बताया- पूरी तरह झूठी हैं खबरें
केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju, Nirmala Sitharaman और Hardeep Singh Puri समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों ने इन दावों को पूरी तरह निराधार बताया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी खबरों पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के ऐसे संदेश आगे शेयर न करें।
Lockdown News: पीएम मोदी के बयान के बाद फैला भ्रम
दरअसल, यह भ्रम प्रधानमंत्री Narendra Modi के संसद में दिए गए हालिया भाषण के बाद शुरू हुआ।प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी ऊर्जा संकट और वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए “कोविड जैसी तैयारियों” की बात कही थी। उनका इशारा किसी लॉकडाउन या पाबंदी की ओर नहीं, बल्कि आर्थिक और रणनीतिक तैयारी मजबूत करने की तरफ था। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस बयान को गलत तरीके से पेश किया और इसे देश में दोबारा लॉकडाउन लगने से जोड़ दिया।
Lockdown News: सरकार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश में हालात पूरी तरह सामान्य हैं और किसी भी तरह की आवाजाही पर रोक लगाने या लॉकडाउन लागू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। फैक्ट-चेक एजेंसियों ने भी वायरल दावों को फर्जी बताया है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और अफवाहों से बचें।
यह भी पढे़ : Bengal News: पश्चिम बंगाल पुलिस कल्याण बोर्ड भंग, सुवेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला








