Pakistan Warning: भारतीय सेना प्रमुख Upendra Dwivedi ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देना जारी रखता है, तो उसे खुद तय करना होगा कि वह दुनिया के भूगोल का हिस्सा बना रहना चाहता है या इतिहास में सिमटना चाहता है।
सेना प्रमुख का यह बयान दिल्ली स्थित Manekshaw Centre में आयोजित ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम के दौरान आया, जहां ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक साल पूरे होने पर चर्चा की गई।
‘भारत सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा’
कार्यक्रम के दौरान जब जनरल द्विवेदी से पूछा गया कि भविष्य में अगर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी स्थिति दोबारा बनती है, तो भारत का रुख क्या होगा, इस पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल पहलगाम में आतंकियों द्वारा सैलानियों को निशाना बनाए जाने के बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था।
Pakistan Warning: ‘अब नरमी नहीं बरती जाएगी’
सेना प्रमुख ने कहा कि पिछली कार्रवाई के दौरान भारत ने काफी संयम दिखाया था, लेकिन भविष्य में ऐसा नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान आगे कोई हिमाकत करता है, तो भारतीय सेना इतनी कड़ी कार्रवाई करेगी कि पाकिस्तान को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
आतंकवाद पर सख्त संदेश
जनरल द्विवेदी के बयान को आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने साफ संकेत दिया कि सीमा पार से होने वाली आतंकी गतिविधियों को अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढे़ : CJI सूर्यकांत ने ‘कॉकरोच-परजीवी’ टिप्पणी पर दी सफाई: बोले- बयान बेरोजगार युवाओं के लिए नहीं था








