Home » स्वास्थ्य » मिठाइयों का स्वाद बढ़ाने वाली चिरौंजी सेहत के लिए भी फायदेमंद, त्वचा और पाचन समस्याओं में कारगर

मिठाइयों का स्वाद बढ़ाने वाली चिरौंजी सेहत के लिए भी फायदेमंद, त्वचा और पाचन समस्याओं में कारगर

Chironji Benefits:

Chironji Benefits: भारतीय मिठाइयों और पारंपरिक व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाली चिरौंजी स्वाद के साथ-साथ : सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी मानी जाती है। औषधीय गुणों से भरपूर चिरौंजी को आयुर्वेद में विशेष महत्व दिया गया है। यह त्वचा संबंधी समस्याओं से लेकर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने तक कई तरह से फायदेमंद मानी जाती है।

Environment, Forest and Climate Change Department, Bihar लोगों को चिरौंजी के पेड़ और उसके औषधीय गुणों के प्रति जागरूक कर रहा है। विभाग ने लोगों से चिरौंजी के पेड़ों की पहचान करने, उनका संरक्षण करने और इनके उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की है।

15 मीटर तक ऊंचा होता है चिरौंजी का पेड़

चिरौंजी का पेड़ मध्यम आकार का पतझड़ी वृक्ष होता है, जिसकी ऊंचाई करीब 15 मीटर तक पहुंच सकती है। इसकी छाल गहरे धूसर रंग की होती है और मगरमच्छ की खाल जैसी दिखाई देती है। पेड़ की अंदरूनी छाल लाल रंग की होती है, जिससे इसकी पहचान आसानी से की जा सकती है।

Chironji Benefits: मिठाइयों में बढ़ाती है स्वाद

चिरौंजी के बीज बादाम जैसे स्वाद वाले होते हैं और इन्हें सूखे मेवे के रूप में काफी पसंद किया जाता है। भारतीय मिठाइयों जैसे हलवा, लड्डू, खीर, आइसक्रीम और कई पारंपरिक डेजर्ट में इसका इस्तेमाल स्वाद और बनावट बढ़ाने के लिए किया जाता है।

Chironji Benefits: आयुर्वेद में विशेष महत्व

आयुर्वेद के अनुसार चिरौंजी की जड़ें ठंडी और कसैली प्रकृति की होती हैं। यह दस्त और पाचन संबंधी समस्याओं में राहत पहुंचाने में मददगार मानी जाती हैं। इसके अलावा चिरौंजी त्वचा संबंधी कई समस्याओं में भी उपयोगी मानी जाती है। नियमित सेवन से त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है।

पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण

विशेषज्ञों के मुताबिक चिरौंजी का पेड़ आर्थिक और पर्यावरणीय दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बिहार सरकार लोगों से अपील कर रही है कि वे अपने आसपास मौजूद चिरौंजी के पेड़ों की रक्षा करें और इनके संरक्षण में योगदान दें।

यह भी पढे़ : Triphala benefits: वात दोष के लिए त्रिफला है लाभकारी, जानें सेवन का सही तरीका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments