ELECTION NEWS: हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों समेत 51 शहरी स्थानीय निकायों के लिए रविवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। राज्यभर में करीब 3,60,859 मतदाता 1,147 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिन नगर निगमों में मतदान हो रहा है, उनमें सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर शामिल हैं।
सीएम सुक्खू ने जनता से की अपील
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव शहरों, नगरों और वार्डों के भविष्य को संवारने का बड़ा अवसर है और लोगों को लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जनता का वोट स्थानीय विकास, मूलभूत सुविधाओं और ईमानदार राजनीति की दिशा तय करेगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को समर्थन देने की भी अपील की।
ELECTION NEWS: राजीव बिंदल ने परिवार के साथ डाला वोट
वहीं, राजीव बिंदल ने अपने परिवार के साथ नाहन में नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान किया। उन्होंने नाहन के वार्ड नंबर 5 में वोट डालने के बाद लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
भाजपा ने विकास के नाम पर मांगे वोट
राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताकर नाहन में विकास का नया दौर शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में विकास कार्यों की बजाय केवल “तालाबंदी” की राजनीति हुई है। उन्होंने दावा किया कि अगले वर्ष हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और भाजपा ही राज्य में विकास एवं जनहित के कार्यों को गति देगी।
ये भी पढ़े… पटना का गुल्लक बच्चा बैंक, जहां मैनेजर से ग्राहक तक सभी बच्चे; 659 खातों में करीब 9 लाख रुपये जमा








