NEET Paper Leak: राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार पेपर लीक होने के बावजूद शिक्षा मंत्री को पद से क्यों नहीं हटाया जा रहा।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि साल 2024 में भी NEET पेपर लीक हुआ था, लेकिन परीक्षा रद्द नहीं हुई और मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया। वहीं, 2026 में फिर पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द करनी पड़ी और सीबीआई जांच शुरू हुई, लेकिन इस बार भी कोई जवाबदेही तय नहीं की गई।
पीएम मोदी से पूछे सवाल
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए कहा, “बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? परीक्षा पर चर्चा करने वाले पीएम इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? लगातार फेल हो रहे शिक्षा मंत्री को क्यों नहीं हटाया जा रहा?” उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में जवाबदेही नहीं, बल्कि “जालसाजी का तय फॉर्मूला” चलता है। राहुल गांधी ने कहा कि पहले सरकार चुप रहती है, फिर दोषियों को संरक्षण देती है और बाद में सवाल पूछने वालों को निशाना बनाया जाता है।
NEET Paper Leak: धर्मेंद्र प्रधान पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने 22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ धोखा किया है और संसदीय समिति की रिपोर्ट तक को नजरअंदाज कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि जो सरकार संसद और उसकी समितियों पर भरोसा नहीं करती, वह शिक्षा व्यवस्था में सुधार कैसे करेगी। उन्होंने शिक्षा मंत्री को तत्काल हटाने की मांग की।
छात्रों का प्रदर्शन तेज
NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दिल्ली स्थित NTA कार्यालय के बाहर सैकड़ों छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में छात्रों ने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने और NTA को बंद करने की मांग उठाई।
NEET 2024:
पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द नहीं हुई। मंत्री ने इस्तीफ़ा नहीं दिया। CBI ने जांच बिठाई। एक कमेटी बनी।NEET 2026:
पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द हुई। मंत्री ने फिर इस्तीफ़ा नहीं दिया। CBI फिर जाँच कर रही है। एक और कमेटी बनेगी।मोदी जी, देश आपसे कुछ सवाल पूछ रहा है – जवाब…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 17, 2026
ये भी पढ़े… जमीयत की बैठक में अरशद मदनी का बड़ा बयान – ‘कयामत तक जिंदा रहेगा इस्लाम’, बैठक में दिए सियासी संकेत?








