Hyderabad Airport Bomb Threat: ‘फ्लाइट में बम रखा है’ यह खबर रविवार की एम्स्टर्डम से हैदराबाद आने वाली प्लेन की बताई जा रही है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर रविवार को किसी अज्ञात व्यक्ति का ईमेल आता है, जिसमें प्लेन को उड़ाने की धमकी मिलती है। उस ईमेल में यह भी लिखा होता है कि प्लेन को कभी भी ब्लास्ट किया जा सकता है। यह खबर मिलने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है व साथ ही हाई अलर्ट पर रख दिया गया है।लेकिन यह ईमेल कोई पहली बार नहीं भेजा गया है। पिछले तीन दिनों में हैदराबाद एयरपोर्ट को निशाना बनाकर भेजी गई यह तीसरी धमकी भरी ईमेल है।
फ्लाइट में बम का दावा
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, रविवार को एयरपोर्ट के कस्टमर केयर को एक अज्ञात व्यक्ति का ईमेल आता है, जिसमें बताया जाता है कि कुआलालंपुर एयरवेज की एक फ्लाइट में एक मानवरहित बम रखा गया है और चेतावनी मिलती है कि बीच रास्ते में ही ब्लास्ट कर दिया जाएगा।

Hyderabad Airport Bomb Threat: सुरक्षित लैंडिंग और जांच
यह धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद भी अच्छी बात यह है कि वह विमान हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर चुका है। एयरपोर्ट सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है और सभी पैसेंजर्स की जांच हो रही है। इसी के साथ उन्होंने विमान को भी आइसोलेशन के लिए आइसोलेशन बे में भेज दिया है। एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है व साथ ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) के साथ मिलकर एयरपोर्ट के संवेदनशील हिस्सों और संदिग्ध व्यक्ति की जांच की जा रही है।
सुरक्षा पर सवाल
लेकिन एयरपोर्ट की सिक्योरिटी पर बड़े सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि यह प्राप्त हुआ कोई पहला ईमेल नहीं है। इससे पहले भी तीन ऐसे धमकी भरे ईमेल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए हैं, जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि तीनों ईमेल का लिखने का टोन एक जैसा है। तीनों ही ईमेल में यह शब्द लिखे गए हैं कि प्लेन को गंतव्य तक पहुंचने से काफी पहले ही ब्लास्ट कर दिया जाएगा। ऐसे में एयरपोर्ट सिक्योरिटी पर काफी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि एयरपोर्ट की सिक्योरिटी को और कड़ा कर दिया गया है, पर जब तक इसके पीछे की वजह पता नहीं चल जाती, तब तक यह दहशत बनी रहेगी।
Written by- Saloni Bhardwaj








