Home » Foreign Affairs » Middle East तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत, 46.7 लाख LPG सिलेंडरों का इंतजाम

Middle East तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत, 46.7 लाख LPG सिलेंडरों का इंतजाम

Iran crisis: मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मूज स्ट्रेट पर बने खतरे के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। देश में घरेलू LPG सप्लाई को प्रभावित होने से बचाने के लिए दो बड़े गैस टैंकर सुरक्षित भारत पहुंच गए हैं। इन टैंकरों से कुल 66,427 मीट्रिक टन LPG की सप्लाई मिलेगी, जिससे करीब 46.7 लाख घरेलू गैस सिलेंडर भरे जा सकते हैं।

कांडला पहुंचा ‘सिमी’, मंगलौर पहुंचेगा ‘एनवी सनशाइन’

मार्शल आइलैंड के झंडे वाला LPG टैंकर ‘सिमी’ करीब 20 हजार टन गैस लेकर गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंच चुका है। जहाज को कांडला पोर्ट की ऑयल जेटी पर डॉक किया गया है और जल्द अनलोडिंग शुरू होगी। वहीं, वियतनाम के ध्वज वाला दूसरा बड़ा टैंकर ‘एनवी सनशाइन’ भी भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इसकी क्षमता 46,427 टन है और इसके सोमवार को मंगलौर पोर्ट पहुंचने की उम्मीद है।

Iran crisis: क्यों अहम है LPG की ये खेप?

भारत में हर दिन करीब 80 से 90 हजार टन LPG की खपत होती है। ऐसे में यह खेप पूरे देश की जरूरत के हिसाब से बहुत बड़ी नहीं मानी जाएगी, लेकिन मौजूदा हालात में इसकी रणनीतिक अहमियत काफी ज्यादा है। भारत अपनी LPG जरूरतों का करीब 60 फीसदी हिस्सा आयात करता है। ऐसे में लगातार टैंकरों का सुरक्षित पहुंचना इस बात का संकेत है कि देश का इमरजेंसी बफर स्टॉक फिलहाल सुरक्षित है। इसके अलावा गुजरात, कर्नाटक और आसपास के राज्यों के बॉटलिंग प्लांट्स को भी इससे कई दिनों तक फुल कैपेसिटी पर चलाया जा सकेगा।

Iran crisis: 46.7 लाख परिवारों तक पहुंच सकती है गैस

अगर घरेलू सिलेंडरों के हिसाब से देखें तो 66,427 मीट्रिक टन यानी करीब 6.64 करोड़ किलो LPG से लगभग 46.7 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं। भारत में हर दिन 55 लाख से ज्यादा सिलेंडरों की होम डिलीवरी होती है। ऐसे में यह स्टॉक देश की लगभग एक दिन की जरूरत के बराबर माना जा रहा है।

13-14 मई को होर्मूज स्ट्रेट पार कर पहुंचे जहाज

पश्चिम एशिया में तनाव के चलते समुद्री मार्गों पर खतरा लगातार बना हुआ है। इसी दौरान ‘सिमी’ ने 13 मई को और ‘एनवी सनशाइन’ ने 14 मई को होर्मूज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार किया था। इसी समय ओमान के जलक्षेत्र में भारतीय नौका ‘हाजी अली’ पर हमला भी हुआ था, जिसमें नाव डूब गई थी। हालांकि, सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया था। इन हालातों के बावजूद भारत के पेट्रोलियम मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के समन्वय से दोनों LPG टैंकर सुरक्षित भारत पहुंचने में सफल रहे।

सरकार ने कहा- सप्लाई पर कोई असर नहीं

Iran crisis: पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में घरेलू LPG सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। किसी भी इलाके से गैस सप्लाई रुकने की सूचना नहीं मिली है। सरकार ने यह भी बताया कि कालाबाजारी रोकने के लिए DAC यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड सिस्टम को तेजी से लागू किया जा रहा है। इसके इस्तेमाल में 95 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा भारत अब सिर्फ खाड़ी देशों पर निर्भर नहीं रहना चाहता। सरकार अमेरिका और यूरोप जैसे देशों से भी LPG सप्लाई बढ़ाने पर काम कर रही है।

 

ये भी पढ़ें:  Delhi में बढ़ते Fuel Crisis के बीच बड़ा कदम, प्राइवेट कंपनियों को Work From Home की सलाह

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments