Home » राजस्थान » बृज 84 कोस यात्रा में मंत्री बेढ़म का सघन दौरा, अधिकारियों को जल्द व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

बृज 84 कोस यात्रा में मंत्री बेढ़म का सघन दौरा, अधिकारियों को जल्द व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

Braj 84 kosi parikrama: अधिक मास में आयोजित हो रही पावन बृज 84 कोस परिक्रमा के दौरान राजस्थान सरकार के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार को परिक्रमा मार्ग का विस्तृत दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ जिला कलेक्टर मयंक मनीष भी मौजूद रहे।

सहायता केंद्रों का लिया जायजा

राज्य मंत्री ने परिक्रमा मार्ग पर बने सहायता केंद्रों, आश्रय स्थलों और प्याऊ का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले दो दिनों के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त कर दी जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Braj 84 kosi parikrama:  बृज 84 कोस परिक्रमा व्यवस्थाओं का निरीक्षण
बृज 84 कोस परिक्रमा व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Braj 84 kosi parikrama: श्रद्धालुओं से की बातचीत

दौरे के दौरान मंत्री बेढ़म ने देश के अलग-अलग राज्यों से आए परिक्रमार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने श्रद्धालुओं की समस्याएं सुनीं और यात्रा के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बृज 84 कोस भगवान श्रीकृष्ण की पवित्र लीला भूमि है और पुरुषोत्तम मास में इस परिक्रमा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि यात्रा में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल, लगातार बिजली, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षित ठहरने की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

अधिकारियों को दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री ने सरकारी और निजी सहायता स्थलों का भी दौरा किया। उन्होंने परिक्रमा मार्ग के मुख्य पड़ावों पर सुविधाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए।विकास अधिकारी डीग को दिदावली प्रवेश द्वार को आकर्षक तरीके से सजाने और वहां स्थित प्याऊ की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कहा गया। वहीं गुहाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आराम के लिए पर्याप्त टेंट और गद्दों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बृज 84 कोस परिक्रमा व्यवस्थाओं का निरीक्षण
बृज 84 कोस परिक्रमा व्यवस्थाओं का निरीक्षण

गर्मी से बचाव के उपाय

टांकोली स्थित आश्रय स्थल का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने वहां की खिड़कियों को ढकवाने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को तेज धूप और गर्म हवाओं से राहत मिल सके। इसके साथ ही चिकित्सा विभाग की टीम को स्थायी रूप से तैनात करने और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए राजस्व एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के आदेश भी दिए गए।इसके अलावा खोह क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं का जायजा लिया गया। सभी आश्रय स्थलों पर टेंट, दरी और कूलर की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

प्रमुख स्थलों का निरीक्षण

राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने आदिबद्री धाम पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने लक्ष्मण झूला, यमुनोत्री और गंगोत्री जैसे प्रमुख स्थलों का भी दौरा किया और श्रद्धालुओं के लिए छाया, भोजन तथा ठहरने की सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री बेढ़म का सेवा भाव से भरा रूप भी देखने को मिला। डीग फायर स्टेशन स्थित सहायता केंद्र पर उन्होंने श्रद्धालुओं से आत्मीय बातचीत की और स्वयं उनके पैरों में मेहंदी लगाई। उन्होंने सभी परिक्रमार्थियों की सुखद और शांतिपूर्ण यात्रा की कामना करते हुए लोगों से भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने की अपील की।

ये भी पढ़ें…महाराष्ट्र-तमिलनाडु में राज्यसभा उपचुनाव का ऐलान, 10 राज्यों की 24 सीटों पर भी होंगे चुनाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments