Home » राष्ट्रीय » महाराष्ट्र-तमिलनाडु में राज्यसभा उपचुनाव का ऐलान, 10 राज्यों की 24 सीटों पर भी होंगे चुनाव

महाराष्ट्र-तमिलनाडु में राज्यसभा उपचुनाव का ऐलान, 10 राज्यों की 24 सीटों पर भी होंगे चुनाव

Rajya Sabha Election: भारतीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु की राज्यसभा की दो खाली सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा कर दी है। दोनों सीटें नेताओं के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थीं। आयोग के मुताबिक, इन सीटों पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा।महाराष्ट्र में राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार के इस्तीफा देने के बाद एक सीट खाली हुई है। उनका कार्यकाल 4 जुलाई 2028 तक था, लेकिन विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने 6 मई को राज्यसभा सदस्यता छोड़ दी थी।

वहीं तमिलनाडु में एआईएडीएमके नेता सीवी शनमुगम ने भी राज्यसभा से इस्तीफा दिया। वह मैलाम विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने 7 मई को अपना इस्तीफा सौंपा था। उनका कार्यकाल 29 जून 2028 तक रहने वाला था।

18 जून को होगी वोटिंग

निर्वाचन आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र और तमिलनाडु की दोनों सीटों पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा। वोटिंग पूरी होने के बाद उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।उपचुनाव के अलावा निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों की तारीखों की भी घोषणा की है। जून और जुलाई में 10 राज्यों के 24 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इन खाली होने वाली सभी सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।

Rajya Sabha Election:  10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का ऐलान
10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का ऐलान

Rajya Sabha Election: नामांकन की अंतिम तारीख

आयोग के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया के लिए 1 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून तय की गई है। इसके बाद 18 जून को मतदान और उसी दिन मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे।आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात में राज्यसभा की चार-चार सीटों पर चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा। वहीं झारखंड में दो सीटों पर चुनाव होंगे।इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर और मेघालय में एक-एक राज्यसभा सीट के लिए भी चुनाव की घोषणा की गई है।

निष्पक्ष चुनाव पर जोर

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। आयोग की ओर से पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी ताकि पूरे चुनाव की बारीकी से निगरानी हो सके।

ये भी पढ़ें…अमेरिका अब युद्ध का बोझ नहीं उठा सकता? ट्रंप का सख्त रुख, पर्दे के पीछे ईरान से समझौते की तेज़ कोशिशें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments