Home » Technology » iPhone यूजर्स सावधान! चोरी हुए फोन को अपना बनाने के लिए ठग चला रहे नया खेल

iPhone यूजर्स सावधान! चोरी हुए फोन को अपना बनाने के लिए ठग चला रहे नया खेल

Iphone user: अगर आपका iPhone कभी खो जाए या चोरी हो जाए, तो सिर्फ फोन ही नहीं बल्कि आपका पूरा डेटा भी खतरे में पड़ सकता है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने iPhone यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। एजेंसी ने बताया कि साइबर ठग अब चोरी हुए iPhone को अनलॉक करने और बेचने के लिए नया फिशिंग स्कैम चला रहे हैं। इस स्कैम में अपराधी खुद को Apple Support बताकर लोगों को फर्जी SMS भेजते हैं और उनकी Apple ID, पासवर्ड और OTP चुरा लेते हैं। इसके बाद वे फोन से ‘Find My iPhone’ फीचर हटाकर डिवाइस पर पूरी तरह कब्जा कर लेते हैं।

कैसे काम करता है ये नया स्कैम?

NCTAU के मुताबिक, ठग सबसे पहले उन लोगों को निशाना बनाते हैं जिनका iPhone हाल ही में खोया या चोरी हुआ होता है। चूंकि फोन पहले से उनके पास होता है, इसलिए वे यूजर को डर और घबराहट में फंसाकर जानकारी निकालने की कोशिश करते हैं।

Iphone user: ऐसे फंसाते हैं यूजर्स

यूजर को Apple Support या ‘Find My Device’ के नाम से फर्जी SMS भेजा जाता है। मैसेज में लिखा होता है कि आपका iPhone बंद हो गया है या डेटा डिलीट करने के लिए तुरंत कार्रवाई करें। SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही यूजर नकली iCloud या Apple लॉगिन पेज पर पहुंच जाता है। यहां Apple ID, पासवर्ड और OTP मांगा जाता है। जानकारी मिलते ही ठग अकाउंट एक्सेस कर लेते हैं और फोन से Apple ID हटाकर उसे बेच देते हैं।

Iphone user: इन बातों का रखें खास ध्यान

सरकारी एजेंसी ने लोगों को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है ताकि वे इस तरह के साइबर फ्रॉड से बच सकें। खुद को ऐसे रखें सुरक्षित, किसी भी अनजान SMS लिंक पर क्लिक न करें। इंटरनेशनल नंबर से आए मैसेज को तुरंत वेरिफाई करें। URL ध्यान से चेक करें, नकली वेबसाइट असली जैसी दिख सकती है। OTP और 2FA कोड किसी के साथ शेयर न करें। खोया या चोरी हुआ फोन तुरंत CEIR पोर्टल पर ब्लॉक करवाएं। हमेशा आधिकारिक Apple वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। आधिकारिक वेबसाइट: iCloud Find My iPhone, साइबर शिकायत पोर्टल: National Cyber Crime Reporting Portal

सरकार ने क्या कहा?

Iphone user: NCTAU ने साफ कहा है कि लोगों की जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। अगर कोई यूजर गलती से फर्जी लिंक पर जानकारी डाल देता है, तो अपराधी कुछ ही मिनटों में उसके Apple अकाउंट और डिवाइस पर कब्जा कर सकते हैं। ऐसे में Two-Factor Authentication (2FA) हमेशा ऑन रखें, मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करें और iPhone को समय-समय पर अपडेट करते रहें। अगर किसी फिशिंग मैसेज का शक हो तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करें।

 

 

ये भी पढ़ें: बंगाल में बकरीद की छुट्टी पर बड़ा यू-टर्न, अब सिर्फ 1 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments