West bengal: भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में नई मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। अब 1998 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी नीलम मीणा इस अहम जिम्मेदारी को संभालेंगी। निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव राहुल शर्मा ने 25 मई 2026 को इस संबंध में पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर नियुक्ति की जानकारी दी।
राजस्थान से पश्चिम बंगाल तक का सफर
नीलम मीणा मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं। उनका जन्म 5 फरवरी 1970 को हुआ था। उन्होंने बीएससी और एमए तक की पढ़ाई की और इसके बाद प्रशासनिक सेवा में आईं। वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल सरकार के कंज्यूमर अफेयर्स विभाग में प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने यह जिम्मेदारी 19 फरवरी 2024 से संभाली हुई थी।
West bengal: कई अहम पदों पर कर चुकी हैं काम
करीब 28 साल के प्रशासनिक करियर में नीलम मीणा ने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वह प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डायरेक्टर, डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, मजिस्ट्रेट, जॉइंट सेक्रेटरी, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और डिप्टी चेयरमैन जैसे पद संभाल चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने सब डिविजनल ऑफिसर, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट मजिस्ट्रेट जैसी जिम्मेदारियां भी निभाई हैं। प्रशासनिक अनुभव और लंबे कार्यकाल की वजह से उन्हें पश्चिम बंगाल की राजनीति और प्रशासन दोनों की अच्छी समझ रखने वाला अधिकारी माना जाता है।
West bengal: 2030 में हो सकती हैं रिटायर
नीलम मीणा फिलहाल एक्टिव सर्विस में हैं और माना जा रहा है कि वह साल 2030 तक सेवा में रह सकती हैं। हालांकि जरूरत पड़ने पर वरिष्ठ अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है।
चुनावी माहौल में अहम जिम्मेदारी
West bengal: पश्चिम बंगाल में आने वाले समय में चुनावी गतिविधियां तेज होने वाली हैं। ऐसे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी का पद काफी अहम माना जाता है। नीलम मीणा की नियुक्ति को प्रशासनिक अनुभव और चुनावी तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ये भी पढ़े: तमिलनाडु में AIADMK में बगावत तेज, 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा; TVK को बड़ा फायदा








