Home » स्वास्थ्य » भीषण गर्मी ने बढ़ाई चिंता, बच्चों में तेजी से बढ़ रहा लू और डिहाइड्रेशन का खतरा, अपनाएं ये जरूरी सावधानियां

भीषण गर्मी ने बढ़ाई चिंता, बच्चों में तेजी से बढ़ रहा लू और डिहाइड्रेशन का खतरा, अपनाएं ये जरूरी सावधानियां

भीषण गर्मी में बच्चों को लू से कैसे बचाएं

Heat Stroke: देश के कई राज्यों में इस समय तेज गर्मी, लू और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसी स्थिति में छोटे बच्चों की सेहत पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है। इसी को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी World Health Organization ने माता-पिता को बच्चों की विशेष देखभाल करने की सलाह दी है।

बच्चों को जल्दी हो सकती है परेशानी

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, गर्मियों में बच्चों का शरीर जल्दी गर्म हो जाता है। इसी वजह से उनमें डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए अभिभावकों को बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

अगर बच्चे को लू लगती है तो उसके शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इनमें शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या 104 डिग्री फारेनहाइट से ज्यादा होना, तेज सिरदर्द, ज्यादा पसीना आना, मांसपेशियों में दर्द या ऐंठन, दिल की धड़कन तेज होना और सांस तेजी से चलना शामिल है।

इसके अलावा कमजोरी महसूस होना, चक्कर आना, बेहोशी, चिड़चिड़ापन और उल्टी जैसा महसूस होना भी गर्मी से जुड़ी गंभीर समस्या के संकेत हो सकते हैं।

Heat Stroke: भीषण गर्मी में बच्चों को लू से कैसे बचाएं
भीषण गर्मी में बच्चों को लू से कैसे बचाएं

बच्चे को लू लगे तो तुरंत क्या करें

डब्ल्यूएचओ ने बताया कि अगर बच्चे में ऐसे लक्षण दिखें तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले बच्चे को तुरंत धूप से हटाकर किसी ठंडी या छायादार जगह पर ले जाएं।

अगर बच्चा होश में है तो उसे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी, ओआरएस या नींबू पानी पिलाएं। बच्चे को आराम से लिटाकर उसके पैरों को थोड़ा ऊंचा रखें। इसके बाद ठंडे पानी से शरीर को स्पंज करें ताकि शरीर का तापमान कम हो सके।

अगर बच्चा बेहोश हो जाए तो उसे जबरदस्ती पानी या खाना देने की कोशिश न करें। वहीं अगर उल्टी हो रही हो तो बच्चे को करवट के बल लिटाएं, ताकि सांस लेने में दिक्कत न हो।

Heat Stroke: इन बातों का जरूर रखें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों को दोपहर के समय ज्यादा देर तक बाहर न ले जाएं। बाहर निकलते समय पानी की बोतल, टोपी और छाता साथ रखें।

बच्चों को हल्के रंग के, सूती और ढीले कपड़े पहनाएं ताकि शरीर को हवा मिलती रहे और गर्मी कम लगे। डॉक्टरों का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी अपनाकर बच्चों को गर्मी से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। अगर बच्चे में कोई भी गंभीर लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

यह भी पढे़ : गन्ना जूस की मिठास में छिपा हो सकता है बड़ा खतरा, जानिए कौन लोग भूलकर भी न करें इसका सेवन

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments