Home » नई दिल्ली » Bakra eid 2026: Delhi-NCR की 5 सबसे खूबसूरत और मशहूर मस्जिदें, जहां अदा कर सकते हैं नमाज़

Bakra eid 2026: Delhi-NCR की 5 सबसे खूबसूरत और मशहूर मस्जिदें, जहां अदा कर सकते हैं नमाज़

Bakra eid 2026: Delhi-NCR की 5 सबसे खूबसूरत और मशहूर मस्जिदें, जहां अदा कर सकते हैं नमाज़

Bakra eid 2026: ईद का त्योहार खुशियों, इबादत और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर लोग नई जगहों पर जाकर नमाज़ अदा करना और ऐतिहासिक मस्जिदों के दीदार करना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस ईद दिल्ली-एनसीआर की खूबसूरत मस्जिदों में नमाज़ पढ़ने या परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये 5 मशहूर मस्जिदें आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। इनकी शानदार वास्तुकला, इतिहास और रौनक हर किसी का दिल जीत लेती है।

Jama Masjid – पुरानी दिल्ली की शान

जामा मस्जिद, पुरानी दिल्ली
जामा मस्जिद, पुरानी दिल्ली

पुरानी दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी और मशहूर मस्जिदों में से एक है। इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने करवाया था। लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से बनी ये मस्जिद अपनी भव्यता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।ईद के मौके पर यहां हजारों लोग नमाज़ अदा करने पहुंचते हैं और पूरा इलाका रोशनी व रौनक से भर जाता है। मस्जिद की ऊंची मीनारों से पुरानी दिल्ली का नज़ारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।यहां पहुंचने के लिए आपको वायलेट लाइन का जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन सबसे पास मिलेगा। वहां से रिक्शा या पैदल आसानी से पहुंच सकते हैं।

Bakra eid 2026: Hazrat Nizamuddin Dargah – सूफी संगीत और आध्यात्म का केंद्र

हजरत निजामुद्दीन दरगाह
हजरत निजामुद्दीन दरगाह

दक्षिण दिल्ली में स्थित हजरत निजामुद्दीन दरगाह सूफी संत हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह है। यह जगह अपनी आध्यात्मिक शांति और मशहूर कव्वाली के लिए जानी जाती है।ईद के दौरान यहां फूलों की शानदार सजावट की जाती है और दूर-दूर से लोग दुआ मांगने आते हैं। शाम के समय यहां की रौनक देखने लायक होती है।निकटतम मेट्रो स्टेशन जंगपुरा और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन है। वहां से ऑटो आसानी से मिल जाते हैं।

Bakra eid 2026:Moti Masjid – लाल किले के भीतर बनी शाही मस्जिद

मोती मस्जिद
मोती मस्जिद

मोती मस्जिद दिल्ली के लाल किले के अंदर स्थित एक बेहद खूबसूरत मस्जिद है। इसका निर्माण मुगल बादशाह औरंगज़ेब ने करवाया था। सफेद संगमरमर से बनी यह मस्जिद देखने में मोती जैसी चमकती है, इसलिए इसे मोती मस्जिद कहा जाता है।यह मस्जिद कभी शाही परिवार की महिलाओं के लिए बनाई गई थी। इसकी नक्काशी और शांत वातावरण लोगों को काफी आकर्षित करता है।लाल किला मेट्रो स्टेशन से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

 Fatehpuri Masjid – चांदनी चौक की ऐतिहासिक मस्जिद

फतेहपुरी मस्जिद
फतेहपुरी मस्जिद

चांदनी चौक के पश्चिमी छोर पर स्थित फतेहपुरी मस्जिद का निर्माण शाहजहां की बेगम फतेहपुरी ने करवाया था। यह मस्जिद अपनी शानदार मुगल वास्तुकला और विशाल प्रांगण के लिए प्रसिद्ध है।ईद के दौरान यहां विशेष नमाज़ का आयोजन होता है और मस्जिद को खूबसूरती से सजाया जाता है। आसपास का बाजार भी त्योहार की रौनक से जगमगा उठता है।चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से यह मस्जिद बेहद करीब है।

 Kalan Masjid – इतिहास और सुकून का अनोखा संगम

कलां मस्जिद
कलां मस्जिद

तुर्कमान गेट के पास स्थित कलां मस्जिद दिल्ली की सबसे पुरानी मस्जिदों में गिनी जाती है। इसका निर्माण 14वीं शताब्दी में किया गया था। प्राचीन इस्लामिक वास्तुकला और शांत माहौल इसे बेहद खास बनाता है।अगर आप भीड़-भाड़ से दूर सुकून भरी जगह पर इबादत करना चाहते हैं, तो यह मस्जिद आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है।दिल्ली गेट और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

ये भी पढ़े: बकरीद पर ताजमहल में अदा हुई नमाज़, मुस्लिम समुदाय ने गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की उठाई मांग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments