Home » एक्सक्लूसिव » Chhatarpur News: छतरपुर में स्टॉक मार्केट ट्रेडर की संदिग्ध मौत, बंद कमरे में मिला शव; लैपटॉप पर खुला था शेयर बाजार पोर्टल

Chhatarpur News: छतरपुर में स्टॉक मार्केट ट्रेडर की संदिग्ध मौत, बंद कमरे में मिला शव; लैपटॉप पर खुला था शेयर बाजार पोर्टल

Chhatarpur News:

Chhatarpur News: Chhatarpur में एक स्टॉक मार्केट ट्रेडर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक का शव घर के बंद कमरे में जमीन पर बिछे बिस्तर पर मिला। कमरे में लैपटॉप चालू हालत में था, जिसमें MCX और शेयर बाजार से जुड़ी वेबसाइट खुली हुई थी।

दो दिन से कमरे में बंद था मृतक

Jhansi के बरुआसागर निवासी राजेश अग्रवाल लंबे समय से छतरपुर में रह रहे थे। परिवार करीब एक महीने पहले ही नए मकान में शिफ्ट हुआ था। ओरछा रोड थाना पुलिस के मुताबिक राजेश पिछले दो दिनों से अपने कमरे में बंद थे और बाहर नहीं निकले थे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया।

Chhatarpur News: नाक से बह रहा था खून

पुलिस ने देखा कि राजेश अग्रवाल जमीन पर बिछे बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े थे। उनके शरीर पर केवल बनियान और अंडरवियर था। शव के पास मोबाइल फोन रखा था, जबकि सामने लैपटॉप ऑन स्थिति में था। मृतक की नाक से खून बह रहा था। कमरे में AC चल रहा था। शुरुआती अनुमान के मुताबिक मौत करीब 24 घंटे पहले हो चुकी थी।

Chhatarpur News: लैपटॉप पर खुला था MCX पोर्टल

पुलिस के अनुसार लैपटॉप स्क्रीन पर MCX और शेयर बाजार से जुड़ा पोर्टल खुला हुआ था, जिसमें लगातार मार्केट डेटा दिखाई दे रहा था। मौके से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य जरूरी साक्ष्य जब्त कर लिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक शेयर ट्रेडिंग और MCX कारोबार से जुड़ा था।

पत्नी और बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ

जांच में यह भी सामने आया कि मृतक की पत्नी और बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब पत्नी रसोई में खाना बना रही थी, जबकि बेटा सोफे पर बैठा था। दोनों को घटना की गंभीरता का अंदाजा नहीं था। मृतक की 90 वर्षीय मां ने पुलिस को बताया कि राजेश अक्सर कई घंटों तक कमरे में बंद रहते थे और बीच-बीच में बाहर निकलकर खाना या पानी लेकर वापस चले जाते थे।

सट्टा और MCX ट्रेडिंग से जुड़ाव की चर्चा

स्थानीय लोगों के मुताबिक राजेश अग्रवाल MCX ट्रेडिंग और सट्टे के कारोबार से जुड़े हुए थे। यह भी चर्चा है कि वह पहले जुआ खेलते हुए पकड़े जा चुके हैं। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

FSL जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया। टीम ने कमरे और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच कर जरूरी सैंपल जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मोबाइल डेटा, लैपटॉप रिकॉर्ड और आर्थिक गतिविधियों की जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल हर एंगल से जांच जारी है।

यह भी पढे़ : ग्वालियर में ‘शक्ति दीदी’ पहल से महिलाओं को मिली नई पहचान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments