Home » जॉब - एजुकेशन » CBSE का बड़ा यू-टर्न: OSM सिस्टम में सुरक्षा खामियां मानीं, ऑनलाइन कॉपी जांच विवाद पर बोर्ड बैकफुट पर

CBSE का बड़ा यू-टर्न: OSM सिस्टम में सुरक्षा खामियां मानीं, ऑनलाइन कॉपी जांच विवाद पर बोर्ड बैकफुट पर

CBSE OSM System:

CBSE OSM System: CBSE ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम विवाद में बड़ा यू-टर्न लेते हुए पहली बार माना है कि उसके डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम में सुरक्षा संबंधी गंभीर कमियां थीं। बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में स्वीकार किया कि सर्विस प्रोवाइडर के ‘OnMark’ पोर्टल में तकनीकी और सिक्योरिटी कमजोरियां मौजूद थीं, जिनको लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार सवाल उठ रहे थे।

छात्रों ने लगाए थे मूल्यांकन गड़बड़ी के आरोप

शुरुआत में CBSE ने डेटा लीक और तकनीकी खामियों की खबरों को अफवाह बताया था, लेकिन छात्रों, अभिभावकों और तकनीकी विशेषज्ञों के बढ़ते दबाव के बाद अब बोर्ड ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। CBSE ने कहा कि सिस्टम को पूरी तरह सुरक्षित और अभेद्य बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। इस पुरे मामले में छात्रों ने गड़बड़ी के आरोप लगाये थे जिसके बाद अब CBSE ने इसे माना है।

CBSE OSM System: रिजल्ट के बाद बढ़ीं शिकायतें

इस साल पहली बार CBSE ने कक्षा 12वीं की करीब 98 लाख उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल किया था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों ने लॉगिन फेल होने, कॉपियों में गड़बड़ी और नंबरों के मूल्यांकन में दिक्कत जैसी कई शिकायतें की थीं। मामले ने तूल पकड़ा तो बोर्ड हरकत में आया। अब सिस्टम को मजबूत करने और खामियों को दूर करने के लिए देश की प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थाओं से मदद ली जा रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

CBSE OSM System: CBSE ने एथिकल हैकर्स का जताया आभार

CBSE ने अपने बयान में कहा कि वह पोर्टल को लेकर उठाई गई चिंताओं को गंभीरता से ले रहा है। बोर्ड ने उन एथिकल हैकर्स और जागरूक नागरिकों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने समय रहते सिस्टम की कमजोरियों को उजागर किया। बोर्ड का कहना है कि अब सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाएगा ताकि भविष्य में छात्रों के डेटा और मूल्यांकन प्रक्रिया पर किसी तरह का खतरा न रहे।

यह भी पढे़ : विशाल सिंह का ऐतिहासिक फैसला: साप्ताहिक समाचार पत्रों को मिला सम्मान, सूचना विभाग में पारदर्शिता का नया युग शुरू!