Love Zihaad News: अबू आजमी (Abu Azmi) ने अवैध घुसपैठ, ‘लव जिहाद’, किसानों की आत्महत्या और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण जैसे मुद्दों पर केंद्र और महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया है। नंदुरबार में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि घुसपैठ को लेकर बनाई गई एसआईटी की रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं की गई है और अब तक एक भी बांग्लादेशी नागरिक की पहचान नहीं हुई है।
सवाल उठता है कि भारत में कैसे पहुंचे
अबू आजमी ने कहा कि यदि देश में अवैध बांग्लादेशी मौजूद हैं तो यह सवाल उठता है कि वे सीमा पार करके भारत में कैसे पहुंचे। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है, इसलिए इस मुद्दे पर जवाब भी सरकार को देना चाहिए।
Love Zihaad News: ‘लव जिहाद’ के मुद्दे पर सपा विधायक ने कहा
‘लव जिहाद’ के मुद्दे पर सपा विधायक ने कहा कि ‘जिहाद’ एक सम्मानित शब्द है, जिसका अर्थ संघर्ष होता है। उन्होंने ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ जैसे शब्दों को निराधार बताते हुए कहा कि भारत में हिंदू-मुस्लिम विवाह कोई नई बात नहीं है और संविधान वयस्कों को अपनी पसंद से विवाह करने की स्वतंत्रता देता है। किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लगातार किसान कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन सरकारें बदलने के बावजूद हालात में कोई बड़ा सुधार दिखाई नहीं देता।
समाज में ध्रुवीकरण का माहौल बनाया जा रहा
अबू आजमी ने यह भी आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए समाज में ध्रुवीकरण का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाकर धार्मिक और साम्प्रदायिक बहसों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में घुसपैठ, किसानों और सामाजिक मुद्दों को लेकर नई बहस छिड़ने की संभावना है।
ये भी पढ़े… तालाब में डूब रही युवती को जान पर खेल यूपी पुलिस के जवान ने बचाया, बहादुरी का वीडियो हुआ वायरल








