Home » Breaking News » G7 समिट में फिर बना ‘मेलोडी मोमेंट’! PM मोदी से मिलते ही मेलोनी बोलीं- ‘हम इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस हैं’

G7 समिट में फिर बना ‘मेलोडी मोमेंट’! PM मोदी से मिलते ही मेलोनी बोलीं- ‘हम इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस हैं’

G7 SUMMIT NEWS: जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर लीं। ग्रुप फोटो सेशन के दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और ‘मेलोडी मोमेंट’ को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत की।

वीडियो में मेलोनी को पीएम मोदी से कहते हुए सुना गया, “आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा।” इसके बाद दोनों नेताओं के बीच लोकप्रिय सोशल मीडिया ट्रेंड #Melodi को लेकर मजेदार बातचीत हुई। मेलोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, “हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं।” इस पर दोनों नेताओं ने हंसते हुए प्रतिक्रिया दी।

क्या है ‘Melodi’ ट्रेंड?

‘Melodi’ शब्द पीएम मोदी और मेलोनी के नामों को मिलाकर बना है। इसकी शुरुआत 2023 में हुई थी, जब दोनों नेताओं की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद यह हैशटैग दुनियाभर में ट्रेंड करने लगा। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने इटली यात्रा के दौरान मेलोनी को “Melody” नाम की टॉफी भेंट की थी। मेलोनी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए “मेलोडी” लेकर आए हैं। वह वीडियो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था।

G7 SUMMIT NEWS: भारत-इटली संबंधों की झलक

हालांकि यह मुलाकात अनौपचारिक थी, लेकिन दोनों नेताओं की सहजता और दोस्ताना व्यवहार ने भारत-इटली संबंधों की मजबूती को भी दर्शाया। जी7 सम्मेलन के दौरान वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के बीच यह हल्का-फुल्का पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। #Melodi एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है और यूजर्स दोनों नेताओं की इस दोस्ताना केमिस्ट्री को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़े… कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस संचिता उगले की चैट सामने आई: भविष्य को लेकर थीं परेशान, डिप्रेशन का खुलासा