UP News: प्रेम, विश्वास और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की एक अनोखी मिसाल उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में देखने को मिली, जहां एक मुस्लिम युवती ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाकर अपने प्रेमी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। यह विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सामाजिक सौहार्द, व्यक्तिगत आस्था तथा प्रेम की ताकत को लेकर नई बहस छेड़ रहा है।
पहले पढ़े क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, उसावां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हिरा नाजवी ने सनातन धर्म अपनाने के बाद अपना नाम हिमांशी रख लिया। इसके बाद उन्होंने अपने प्रेमी अतुल के साथ खाटू श्याम मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर विवाह किया। दोनों के बीच पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था और लंबे समय से एक-दूसरे को जीवनसाथी बनाने का निर्णय कर चुके थे। बताया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते के बीच धर्म एक बड़ी बाधा बन रहा था। ऐसे में हिरा नाजवी ने अपनी व्यक्तिगत आस्था और जीवन के फैसले को प्राथमिकता देते हुए सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया। विवाह समारोह मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जहां पुजारी मुकेश चंद्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोनों का विवाह कराया। इस दौरान परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

UP News: अपनी इच्छा से लिया फैसला
विवाह के बाद हिमांशी ने बताया कि यह निर्णय उन्होंने अपनी इच्छा और आस्था के आधार पर लिया है। उनके अनुसार, उन्हें पहले से ही हिंदू धर्म के प्रति श्रद्धा थी और उन्होंने किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपने विश्वास और प्रेम के आधार पर यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि अब वह अपने पति के साथ खुशहाल जीवन बिताना चाहती हैं।
ये भी पढ़े… रांची में RSS कार्यालय पर बदमाशों ने दो पेट्रोल बम फेंके, CCTV में घटना कैद








