Home » Foreign Affairs » 15 जुलाई से लागू होगा भारत-UK FTA, ब्रिटेन में 99% भारतीय उत्पादों को मिलेगी टैक्स से राहत

15 जुलाई से लागू होगा भारत-UK FTA, ब्रिटेन में 99% भारतीय उत्पादों को मिलेगी टैक्स से राहत

Indo/britain: भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) अब 15 जुलाई 2026 से लागू होने जा रहा है। दोनों देशों ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। इस समझौते के लागू होने के साथ ही भारतीय कारोबारियों और निर्यातकों को बड़ा फायदा मिलेगा, क्योंकि भारत के 99 प्रतिशत उत्पाद ब्रिटेन के बाजार में बिना किसी टैरिफ के प्रवेश कर सकेंगे। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को नई गति मिलने की उम्मीद है।

पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए इसे भारत-ब्रिटेन संबंधों के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारतीय किसानों, श्रमिकों, MSME, स्टार्टअप और नवाचार क्षेत्र के लिए नए अवसर पैदा करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह कदम ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Indo/britain: भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा फायदा

भारत और ब्रिटेन के बीच जुलाई 2025 में व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (CETA) पर हस्ताक्षर हुए थे। इसके तहत भारतीय कपड़ा उद्योग, जूते-चप्पल, रत्न एवं आभूषण, खिलौने, खेल सामग्री और इलेक्ट्रिक व हाइब्रिड वाहनों जैसे उत्पादों को ब्रिटेन के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी। इससे भारतीय निर्यातकों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता भी मजबूत होगी।

Indo/britain: भारत में सस्ते होंगे कई ब्रिटिश उत्पाद

समझौते के बाद भारत में कई ब्रिटिश उत्पादों की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है। इनमें चॉकलेट, बिस्कुट, कॉस्मेटिक्स, स्कॉच, व्हिस्की, लग्जरी कारें, सैल्मन मछली, लैंब मीट, सॉफ्ट ड्रिंक्स, मेडिकल उपकरण, एयरोस्पेस पार्ट्स, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद शामिल हैं। टैरिफ में कमी का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिलने की संभावना है।

2030 तक दोगुना करने का लक्ष्य

Indo/britain: भारत और ब्रिटेन ने इस समझौते के जरिए वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 56 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। ब्रिटेन के डिपार्टमेंट फॉर बिजनेस एंड ट्रेड के अनुसार, व्यापारियों के पास समझौते की तैयारी के लिए 28 दिनों का समय होगा और 15 जुलाई से वे इसकी शर्तों के तहत व्यापार शुरू कर सकेंगे।

 

 

ये भी पढ़े: इटावा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 3 महीने पहले हुई थी शादी; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप