UBT Meeting : महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (यूबीटी) के भीतर कथित तौर पर चल रहे “ऑपरेशन टाइगर” और सांसदों के पाला बदलने की अटकलों के बीच गुरुवार को दिल्ली स्थित पार्टी के संसदीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक से पहले राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा था कि जो सांसद बैठक में शामिल नहीं होगा, उसे पार्टी का “बेईमान और गद्दार” माना जाएगा। बैठक में सभी नौ लोकसभा सांसदों की मौजूदगी ने पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया। शिवसेना (यूबीटी) द्वारा जारी तीन-पंक्ति व्हिप का असर बैठक में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

पार्टी के सभी नौ लोकसभा सांसद बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में संजय राउत, अरविंद सावंत, अनिल देसाई, संजय जाधव, ओमप्रकाश राजेनिंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टिकर और राजाभाऊ वाजे शामिल हुए। बैठक से पहले सांसद अरविंद सावंत ने भी सभी सांसदों की उपस्थिति को लेकर भरोसा जताया था।
UBT Meeting
बैठक के बाद आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में संजय राउत और अरविंद सावंत ने एकनाथ शिंदे गुट पर तीखा हमला बोला। राउत ने कहा कि शिंदे गुट को असली शिवसेना बताने का दावा पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा, “जहां ठाकरे हैं, वहीं शिवसेना है। असली शिवसेना हमारे साथ है और जनता भी इसे अच्छी तरह जानती है।” पार्टी में टूट की अटकलों और केंद्रीय एजेंसियों के दबाव से जुड़े सवालों पर संजय राउत बेहद आक्रामक नजर आए। उन्होंने कहा कि विरोधियों को लगता है कि वे एक बार पार्टी में विभाजन करा चुके हैं, इसलिए बार-बार ऐसा कर सकते हैं। राउत ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर किसी में हिम्मत है तो दोबारा कोशिश करके दिखाए।
#WATCH | Delhi: Shiv Sena (UBT) Rajya Sabha MP Sanjay Raut continues abusive tirade against party MPs who remained absent in the parliamentary party meeting today. pic.twitter.com/SwA12j5PFZ
— ANI (@ANI) June 18, 2026
लड़ाई के मूड में उद्धव गुट
संजय राउत ने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ता किसी भी दबाव से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई के डर को खारिज करते हुए कहा कि वे पहले भी जेल जा चुके हैं और जरूरत पड़ी तो दोबारा जाने को तैयार हैं। दिल्ली में हुई इस बैठक और नेताओं के तेवरों से साफ संकेत मिला है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला गुट अपने सांसदों को एकजुट रखने और राजनीतिक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतर चुका है।
Read More : AC की कूलिंग बढ़ाने का आसान तरीका, जानिए आउटडोर यूनिट का यह ट्रिक
Written By : Rashmi Sharma








