Maharashtra news: नागपुर में कथित जबरन धर्मांतरण और दुष्कर्म से जुड़े चर्चित मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले में आरोपी बनाए गए एक इस्लामिक धर्मगुरु ने कई दिनों तक फरार रहने के बाद नागपुर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इससे पहले इस मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मध्य प्रदेश का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी हजरत मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र का निवासी है। उसने बुधवार देर रात नागपुर के सोनेगांव पुलिस थाने में सरेंडर किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई थीं और लगातार दबाव बढ़ने के बाद उसने आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया।
Maharashtra news: धर्मांतरण में सहयोग और निकाह कराने का आरोप
जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी पर 24 वर्षीय महिला के कथित धर्मांतरण में सहयोग करने और उसका निकाह कराने का आरोप है। महिला को एक सेना कर्मी की पूर्व पत्नी बताया जा रहा है। इस मामले में मुख्य आरोपी अयाज ताज मदारे और सह-आरोपी आमिर मेहमूद शेख पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं।
Maharashtra news: कोर्ट में पेश कर मांगी जाएगी रिमांड
पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर उसकी पुलिस रिमांड मांगी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, मामले की पूरी साजिश और घटनाक्रम को समझने के लिए उससे विस्तृत पूछताछ जरूरी है। वहीं, मामले में गिरफ्तार अन्य दो आरोपियों की हिरासत 21 जून तक बढ़ा दी गई है।
डिजिटल साक्ष्यों और अन्य आरोपों की जांच जारी
जांच एजेंसियां मोबाइल फोन, सिम कार्ड, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कर रही हैं। इसके अलावा कथित जबरन वसूली, आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने और महिला को नशीला पदार्थ देने जैसे आरोपों की भी जांच की जा रही है। हालांकि, कथित घटनाएं कब हुईं, इसे लेकर अभी आधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
धर्मांतरण मामलों पर पुलिस की नजर
Maharashtra news: महाराष्ट्र पुलिस धर्मांतरण से जुड़े मामलों को गंभीरता से ले रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। नागपुर के इस मामले में भी पुलिस ने तेजी से जांच आगे बढ़ाते हुए अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
ये भी पढ़ें: यूक्रेन का रूस पर बड़ा पलटवार, मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी पर हमला; आसमान में छाया काला धुआं








